Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

नोरा फतेही और संजय दत्त के 'सरके चुनर तेरी सरके' विवाद पर कंगना का आया बड़ा बयान, बोलीं- बॉलीवुड ने अश्लीलता की सारी हदें की पार

Shilpi Narayan
17 March 2026 5:40 PM IST
नोरा फतेही और संजय दत्त के सरके चुनर तेरी सरके विवाद पर कंगना का आया बड़ा बयान, बोलीं- बॉलीवुड ने अश्लीलता की सारी हदें की पार
x

मुंबई। नोरा फतेही और संजय दत्त का नया गाना 'सरके चुनर तेरी सरके' विवादों में घिर गया है। कन्नड़ फिल्म 'केडीः द डेविल' के इस गाने की लिरिक्स और डांस स्टेप्स ने सोशल मीडिया पर नया विवाद खड़ा कर दिया है। इस गाने के डबल मीनिंग वाले बोल और भद्दे डांस स्टेप्स पर आम लोगों ने ही नहीं कई सेलिब्रिटी भी नाराजगी जाहिर कर चुके हैं, जिसके बाद यूट्यूब से इस गाने के हिंदी वर्जन को हटा दिया गया है।

बॉलीवुड ने अश्लीलता की सारी हदें की पार

कंगना रनौत कहा कि 'सरके चुनर' गाने को लेकर हुए विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बॉलीवुड ने अश्लीलता, पीआर हथकंडों और ध्यान आकर्षित करने के चक्कर में सारी हदें पार कर दी हैं। पूरा देश उनकी निंदा और आलोचना कर रहा है, लेकिन मुझे नहीं लगता कि उन्हें जरा भी शर्म आती है। ये कोई नई बात नहीं है, क्योंकि हम बचपन से ऐसे गाने सुनते आ रहे हैं। हालांकि, समय-समय पर इस तरह के कंटेंट पर प्रतिबंध लगाए गए हैं और मेरा मानना ​​है कि अब और भी सख्त कदम उठाए जाने चाहिए। अभिनेत्री ने कहा कि अब इस तरह का कंटेंट परोसा जाने लगा है कि परिवारों के लिए एक साथ बैठकर टीवी देखना मुश्किल हो गया है।

समाज पर पड़ रहा है गलत असर- कंगना

कंगना ने अपनी बात जारी रखते हुए कहा कि इस तरह की अश्लीलता को जिस तरह से प्रस्तुत किया जा रहा है, उसका असर सामाजिक संस्कृति पर भी पड़ रहा है। अब ऐसा हाल हो चुका है कि परिवारों के लिए एक साथ बैठकर टीवी देखना भी मुश्किल हो गया है। मुझे लगता है कि बॉलीवुड पर कुछ सख्त लगाम लगाने पड़ेंगे।

क्या है सरके चुनर तेरी सरके विवाद?

'सरके चुनर तेरी सरके' कन्नड़ पैन इंडिया फिल्म 'केडीः द डेविल' का गाना है, जिसे नोरा फतेही और संजय दत्त पर फिल्माया गया है। गाने में नोरा एक डांस बार में परफॉर्म करती देखी जा सकती हैं और उनके साथ संजय दत्त सहित कुछ बैकग्राउंड डांसर नजर आ रहे हैं। 13 मार्च को गाने का प्रोमो जारी किया गया था, जिसमें वह घाघरा-चोली में भीड़ के बीच डांस करती दिखीं। लेकिन जैसे ही 14 मार्च को गाना रिलीज हुआ, इसके भद्दे बोल और अश्लील डांस स्टेप्स को लेकर इसकी आलोचना शुरू हो गई। लोगों ने इसे डबल मीनिंग और वल्गर बताते हुए इसे डिलीट किए जाने की मांग उठाई। भारी आलोचनाओं और सीबीएफसी में शिकायत के बाद गाने का हिंदी वर्जन यूट्यूब से हटाया जा चुका है। हालांकि तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम वर्जन अभी भी उपलब्ध हैं।

Next Story