Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

बढ़ती उम्र या मोटापे से नहीं घबराती हैं करीना कपूर! कहा- मुझे फर्क नहीं पड़ता है कि लोग क्या कहते हैं...

Shilpi Narayan
7 March 2026 2:00 PM IST
बढ़ती उम्र या मोटापे से नहीं घबराती हैं करीना कपूर! कहा- मुझे फर्क नहीं पड़ता है कि लोग क्या कहते हैं...
x

मुंबई। करीना कपूर खान अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। वहीं करीना उन अभिनेत्री में से एक हैं जो बढ़ती उम्र या मोटापे से घबराती नहीं हैं। वह जवान दिखने की रेस से दूर रहना पसंद करती हैं और बॉडी पॉजिटिविटी पर ध्यान देती हैं।


करीना कपूर ने एक हालिया इंटरव्यू में बढ़ती उम्र को लेकर खुलकर बात की है। उन्होंने बताया कि कभी उनका साइज जीरो हुआ करता था और कभी वह साइज 10 में भी रही हैं। वह सोशल प्रेशर से खुद को दूर रखती हैं।



करीना कपूर खान ने कहा कि मुझे फर्क नहीं पड़ता है कि लोग क्या कहते हैं। मेरा साइज जीरो भी रहा और साइज 10 भी और मैं इसे स्वीकार करना चाहती हूं। बेशक फैशन और कोट्योर के मामले में मैं वही करूंगी और पहनूंगी जो मुझे उस समय महसूस हो रहा है। मैं हमेशा एक एक्टर के तौर पर पहचानी जाना चाहती हूं।


करीना कपूर ने आगे कहा बताया कि बढ़ती उम्र में वह घबराहट महसूस नहीं करती हैं, बल्कि मजे कर रही हैं। उन्होंने कहा कि मैं अपने 40s में बहुत मजे कर रही हूं। इस साल मैं 46 की होने वाली हूं, मैं दो बच्चों की मां हूं। मुझे लगता है कि मैं बहुत अच्छी दिखती हूं। आप कब तक उम्र से भागते रहेंगे?


करीना कपूर की आगामी फिल्मों में दायरा, वीरे दी वेडिंग 2 और क्रू 2 शामिल है। क्रू 2 और वीरे दी वेडिंग 2 की ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है, लेकिन दायरा की शूटिंग चल रही है। इसके अलावा वह गोलमाल 5 में भी नजर आ सकती हैं।

Next Story