Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

करिश्मा कपूर के बच्चे पहुंचे कोर्ट, पिता की संपत्ति में 20-20 प्रतिशत हिस्से की मांग, सौतेली मां प्रिया कपूर पर लगाया यह आरोप

Anjali Tyagi
9 Sept 2025 8:30 PM IST
करिश्मा कपूर के बच्चे पहुंचे कोर्ट, पिता की संपत्ति में 20-20 प्रतिशत हिस्से की मांग, सौतेली मां प्रिया कपूर पर लगाया यह आरोप
x
करिश्मा कपूर और संजय के बच्चे समायरा और किआन सौतेली मां प्रिया सचदेव के खिलाफ कोर्ट पहुंच गए हैं।

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर की वसीयत पर बड़ा विवाद हो गया है। दरअसल उनकी बच्चों ने सौतेली मां प्रिया कपूर पर जालसाजी का आरोप लगाते हुए अदालत का रुख किया है। साथ ही साथ विवाद सुलझने तक सभी संपत्तियों को फ्रीज करने की भी मांग की है।

संपत्ति में 20-20 प्रतिशत हिस्से की मांग

समायरा कपूर और किआन कपूर ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल की है जिसमें 21 मार्च 2025 की वसीयत को उन्होंने संदिग्ध, जाली और फर्जी बताया है। बता दें कि दिल्ली हाई कोर्ट में दाखिल अर्जी में बच्चों ने पिता की संपत्ति में 20-20 प्रतिशत हिस्से की मांग की है।

प्रिया कपूर पर लगाए गंभीर आरोप

जानकारी के मुताबिक याचिका में प्रिया कपूर पर आरोप है कि उन्होंने 7 हफ्तों तक संजय कपूर की वसीयत छुपाकर रखी। साथ ही दिल्ली हाईकोर्ट में दाखिल अर्जी में विवाद सुलझने तक सभी संपत्तियों को फ्रीज करने की मांग की है।

Next Story