Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल फोन इस्तेमाल करने पर लगेगा बैन! सीएम सिद्धारमैया ने कहा- सोशल मीडिया की लत बेहद चिंताजनक...

Aryan
22 Feb 2026 6:19 PM IST
कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल फोन इस्तेमाल करने पर लगेगा बैन! सीएम सिद्धारमैया ने कहा- सोशल मीडिया की लत बेहद चिंताजनक...
x
कर्नाटक के अलावा,आंध्र प्रदेश और गोवा सरकार भी 16 साल से कम उम्र के बच्चों को इंस्टाग्राम, फेसबुक और एक्स जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स तक पहुंच से रोकने पर विचार कर रही है

बंगलूरू। किशोरा अवस्था से पहले ही बच्चों में मोबाइल इस्तेमाल करने की बुरी लात लग चुकी है। इसे ध्यान में रखते हुए कर्नाटक सरकार 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए मोबाइल फोन पर रोक लगाने पर विचार कर रही है। दरअसल बच्चों में सोशल मीडिया की लत बढ़ने से उनके दिमाग पर असर पड़ रहा है। इस कड़ी सीएम सिद्धारमैया ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इस प्रस्ताव पर चर्चा जारी है।

कुलपतियों से मांगी गई राय

सीएम सिद्धारमैया ने कहा कि यह प्रस्ताव चर्चा के दौर में है और राज्य के विश्वविद्यालयों के कुलपतियों से सलाह मांगी गई है कि क्या उनके परिसरों में नाबालिगों की मोबाइल फोन तक पहुंच को सीमित किया जाना चाहिए।

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा

उन्होंने कहा कि आज हम इस पर चर्चा कर रहे हैं। आप सभी यहां कुलपति हैं, इसलिए मैं आपकी राय जानना चाहता हूं। बच्चे ड्रग्स के शिकार हो रहे हैं। साथ ही, ऑस्ट्रेलिया जैसे कई देशों की तरह छात्रों में मोबाइल फोन पर रोक लगाने का विचार है। मैं आपकी राय जानना चाहता हूं। हम इसे देख रहे हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि छात्रों में सोशल मीडिया की बढ़ती लत उनकी शिक्षा, मानसिक स्वास्थ्य और व्यवहार पर बुरा असर डाल रही है। इससे बच्चों के ड्रग्स के संपर्क में आने का खतरा भी बढ़ रहा है।

आंध्र प्रदेश के शिक्षा मंत्री नारा लोकेश ने दिया संकेत

आंध्र प्रदेश में शिक्षा मंत्री नारा लोकेश ने भी संकेत दिया है कि सरकार नाबालिगों के सोशल मीडिया उपयोग पर कड़े नियंत्रण पर विचार कर रही है। उन्होंने महिलाओं के ऑनलाइन उत्पीड़न और बच्चों के स्क्रीन समय के बढ़ने से पढ़ाई पर पड़ने वाले नकारात्मक असर का भी जिक्र किया।

गोवा सरकार भी सजग

कर्नाटक के अलावा, गोवा सरकार भी 16 साल से कम उम्र के बच्चों को इंस्टाग्राम, फेसबुक और एक्स जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स तक पहुंच से रोकने पर विचार कर रही है।

Next Story