Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

कश्मीर ने आहत किया, बंगाल डराएगा! विवेक अग्निहोत्री की 'द बंगाल फाइल्स' का टीजर रिलीज, जानें कब रिलीज होगी फिल्म

Anjali Tyagi
12 Jun 2025 8:30 PM IST
कश्मीर ने आहत किया, बंगाल डराएगा! विवेक अग्निहोत्री की द बंगाल फाइल्स का टीजर रिलीज, जानें कब रिलीज होगी फिल्म
x
इस फिल्म में वे बंगाल की तस्वीर पेश कर रहे हैं। इस फिल्म में भी करीब-करीब स्टारकास्ट भी 'द कश्मीर फाइल्स' वाली है।

मुंबई। साल 2022 में विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में फिल्म आई 'द कश्मीर फाइल्स'। इसने खूब लोकप्रियता बटोरी और बॉक्स ऑफिस पर भी जमकर कमाई की। इस फिल्म को लोगो ने खूब प्यार दिया था। ऐसे में इस फिल्म के बाद विवेक अपनी आगामी फिल्म द बंगाल फाइल्स: राइट टू लाइफ को लेकर चर्चा में है। ये फिल्म पहले 'द दिल्ली फाइल्स' नाम से बन रही थी। लेकिन अब इसका नाम बदल दिया गया है। नाम बदलते ही चर्चा शुरू हो गई थी और अब जब इसका टीजर रिलीज हुआ है, तो लोगों की उत्सुकता और भी बढ़ गई है।

दिल दहला देने वाला है टीजर

अभिनेता ने 'द कश्मीर फाइल्स' में घाटी से कश्मीरी हिंदुओं के पलायन के दर्द को परदे पर उतारा था। इस फिल्म में वे बंगाल की तस्वीर पेश कर रहे हैं। इस फिल्म में भी करीब-करीब स्टारकास्ट भी 'द कश्मीर फाइल्स' वाली है। टीजर में दिल दहला देने वाले दृश्य हैं। इस फिल्म में भारत के अतीत के काले अध्याय को दिखाया जाएगा। तगड़े विजुअल्स और भावनाओं से भरी इस झलक ने साफ कर दिया है कि फिल्म बहुत ही असरदार और दिल को छू जाने वाली होगी। इसके टीजर में यह कहा भी गया है कि कश्मीर ने आहत किया, बंगाल डराएगा।

कब होगी मूवी रिलीज

इस फिल्म को अभिषेक अग्रवाल और पल्लवी जोशी ने मिलकर इस फिल्म को बनाया है, जिसमें मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर, पल्लवी जोशी और दर्शन कुमार जैसे जाने-पहचाने चेहरे नजर आएंगे। टीजर में दिखाए गए सीन्स काफी भारी और तीखे हैं, जो बताते हैं कि कहानी कितनी गहरी और सच्चाई से जुड़ी है। ये फिल्म सिनेमाघरों में 5 सितंबर 2025 को रिलीज होगी।

बदला था पुराना नाम

जानकारी के मुताबिक ये फिल्म पहले द दिल्ली फाइल्स नाम से बन रही थी। लेकिन बाद में इसका नाम बदल दिया गया है। नाम बदलते ही चर्चा शुरू हो गई थी। अब इसका टीजर रिलीज हुआ है, तो लोगों की उत्सुकता और भी बढ़ गई है।

Next Story