Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

कैटरीना कैफ ने दिखाई बेटे की पहली झलक! कहा- हमारी उम्मीद की किरण विहान कौशल

Shilpi Narayan
7 Jan 2026 5:44 PM IST
कैटरीना कैफ ने दिखाई बेटे की पहली झलक! कहा- हमारी उम्मीद की किरण विहान कौशल
x



मुंबई। कैटरीना कैफ और विक्की कोशल ने घर पिछले साल बेटे का जन्म हुआ था। वहीं अब कैटरीना कैफ ने अपने बेटे की झलक फैन्स के साथ शेयर कर दी है। बॉलीवुड एक्ट्रेस ने बेटे के हाथ की तस्वीर शेयर करते हुए एक भावुक कैप्शन भी लिखा है। कैटरीना ने अपने बेटे विहान कौशल के नन्हे हाथों की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि हमारी उम्मीद की किरण।


वहीं कैटरीना की इस तस्वीर को देखते ही फैन्स ने भी प्यार लुटाया है। साथ ही फिल्मी सितारों ने भी कैटरीना के विहान पर प्यार बरसाया है। परिणीति चोपड़ा ने कमेंट कर लिखा 'लिटिल बडी।' इसके साथ ही कैटरीना कैफ और विक्की कौशल के फैन्स ने भी बेबी को क्यूट बताया है।


बता दें कि कैटरीना कैफ बीते साल 2025 में मां बनी थीं और बेटे विहान को जन्म दिया था। कैटरीना ने एक पोस्ट शेयर करते हुए इसकी जानकारी दी थी। 7 नवंबर 2025 को कैटरीना कैफ और विक्की कौशल के घर किलकारी गूंजी थी। अब कैटरीना कैफ का बेटा करीब 3 महीने का हो गया है।


बेटे का नाम विवान कौशल रखा है। कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने 9 दिसंबर 2021 को शादी की थी। आज भी दोनों बॉलीवुड के सबसे चहेते कपल्स में से एक हैं। दोनों की शानदार फैन फॉलोइंग है और अक्सर ही सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें वायरल रहती हैं। कैटरीना और विक्की कौशल का बेटा अब करीब 3 महीने का हो गया है। हालांकि कैटरीना ने अभी तक अपने बेटे का चेहरा नहीं दिखाया है।

Next Story