Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

केसी त्यागी ने थामा रालोद का दामन, केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...

Aryan
22 March 2026 2:51 PM IST
केसी त्यागी ने थामा रालोद का दामन, केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...
x
JDU से इस्तीफा देने के बाद के सी त्यागी और उनके बेटे अम्बरीष त्यागी ने राष्ट्रीय लोक दल का दामन पकड़ लिया है

पटना। जेडीयू से इस्तीफा देने के बाद केसी त्यागी को लेकर अटकलें तेज हो गई थी कि आखिर उनका राजनीतिक सफर अब क्या होने वाला है। आज इन अटकलों पर विराम लगाते हुए केसी त्यागी और उनके बेटे अम्बरीष त्यागी ने राष्ट्रीय लोक दल का दामन पकड़ लिया है। रालोद अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने दोनों नेताओं को औपचारिक रूप से पार्टी की सदस्यता दिलाई। दरअसल केसी त्यागी की भूमिका लंबे समय से राजनीति में सक्रिय रही है। ऐसे में रालोद में एक अनुभवी वरिष्ठ नेता का शामिल होना पार्टी के हित में सही हो सकता है। वहीं अम्बरीष त्यागी के आने से युवाओं के बीच भी रालोद की पकड़ मजबूत हो सकती है.

पहले से लगाए जा रहे थे कयास

केसी त्यागी के रालोद में शामिल होने की चर्चा पिछले कई दिनों से चल रही थी। दरअसल इसी महीने 16 तारीख को उन्होंने एक बयान जारी कर साफ कर दिया था कि उन्होंने जेडीयू के सदस्यता अभियान के तहत अपनी सदस्यता का नवीकरण नहीं कराया है। इसके बाद से ही उनके पार्टी छोड़ने की अटकलें तेज हो गई थी।

पार्टी के इस बयान से बढ़ी दूरी

हाल ही में केसी त्यागी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भारत रत्न देने की मांग की थी। इस बयान के बाद जेडीयू की तरफ से तीखी प्रतिक्रिया आई थी। पार्टी ने यहां तक कह दिया था कि यह स्पष्ट नहीं है कि केसी त्यागी अब पार्टी के सदस्य हैं या नहीं। इसके के बाद से उनके और पार्टी के बीच दूरी बढ़ गई।

जेडीयू से रहा है पूराना संबंध

केसी त्यागी जेडीयू के गठन के समय से ही पार्टी के अहम नेताओं में रहे हैं। साल 2003 में जब समता पार्टी और जनता दल का विलय हुआ था, तब जॉर्ज फर्नांडिस, शरद यादव और नीतीश कुमार के साथ त्यागी भी मजबूत स्तंभ के तौर पर देखे जाते थे।


Next Story