
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- Kedarnath: केदारनाथ...
Kedarnath: केदारनाथ धाम के लिए दोबारा शुरू हुई हेलीकाप्टर सेवाएं, अब निगरानी होगी कड़ी

देहरादून। प्रसिद्ध केदारनाथ धाम के लिए हेलीकाप्टर सेवाएं 17 जून से फिर से शुरू कर दी गई हैं। बता दें कि 15 जून को हुए हेलीकॉप्टर हादसे में 7 लोगों की जान चली गई थी। इसके बाद इस सेवा को रोक दिया गया था, यह सेवा 2 दिन तक रुकी रही।
उपयुक्त मौसम में ही चालू रहेगी सेवा
15 जून को हुए हेलीकॉप्टर हादसे के बाद हेली सेवा पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। उपयुक्त मौसम में ही हेली सेवा चालू रहेगी। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण की मुख्य कार्यकारी अधिकारी सोनिका ने बताया कि सभी सटल सेवाओं पर डीजीसीए की तरफ से निगरानी में कठोरता बरती जाएगी।
पायलट समेत सात मरे थे
आर्यन हेली एवियशन द्वारा संचालित एक हेलीकॉप्टर 15 जून की सुबह 5:00 बजे गौरीकुंड में हादसे का शिकार हो गया था। इस हादसे में सात लोगों की जान गई थी। खराब मौसम और तकनीकी समस्या दुर्घटना की वजह बनी थी। इस हादसे के बाद अस्थाई रूप से हेली सेवा को रोक दिया गया था।
दोपहर बाद बदल जाता है केदारनाथ का मौसम
देश के सबसे जोखिम भरे हवाई मार्ग में से एक केदारनाथ है। यहां मौसम कभी भी बदल सकता है लेकिन आमतौर पर दोपहर 2 बजे के बाद ठंड बढ़ जाती है और दृष्यता कम हो जाती है। ऐसे में हेली सेवा खतरनाक लगने लगती है जबकि पायलट इस मार्ग पर अंधाधुंध उड़ान भरते हैं।