Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

कोर्ट के फैसले पर आज शाम 4 बजे प्रेस कान्फ्रेंस करेंगे केजरीवाल, रखेंगे सारी बात

Anjali Tyagi
27 Feb 2026 12:02 PM IST
कोर्ट के फैसले पर आज शाम 4 बजे प्रेस कान्फ्रेंस करेंगे केजरीवाल, रखेंगे सारी बात
x

नई दिल्ली। आज अरविंद केजरीवाल के लिए बड़ा दिन है। दरअसल राउज एवेन्यू कोर्ट द्वारा शराब घोटाला मामले में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को बरी कर दिया है। जिसके बाद आज शाम केजरीवाल शाम 4 बजे प्रेस कान्फ्रेंस करेंगे। फैसले के बाद केजरीवाल ने कोर्ट के बाहर भावुक होते हुए कहा, "मैं भ्रष्ट नहीं हूं, मैंने केवल ईमानदारी कमाई है"। उन्होंने इसे बीजेपी और केंद्र सरकार की एक बड़ी साजिश बताया।

ऐतिहासिक फैसला

कोर्ट ने माना कि केजरीवाल और सिसोदिया के खिलाफ आपराधिक साजिश के कोई सबूत नहीं हैं और सीबीआई की चार्जशीट में कई खामियां थीं।

प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे

केजरीवाल ने शाम को विस्तृत प्रेस कॉन्फ्रेंस करने और अपनी बात जनता के सामने रखने का संकेत दिया है। आम आदमी पार्टी ने इस जीत को 'सत्य की जीत' करार दिया है।

Next Story