Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

केजरीवाल का विजय रोड शो! समर्थकों ने मनाया जश्न

Anjali Tyagi
27 Feb 2026 4:18 PM IST
केजरीवाल का विजय रोड शो! समर्थकों ने मनाया जश्न
x

नई दिल्ली। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज आबकारी नीति मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट से बरीहोने के बाद अपना विजय रोड शो निकाल रहे हैं।

विक्ट्री मार्च निकालेंगे आप नेता

जानकारी के मुताबिक अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया पार्टी नेताओं के साथ 5 फिरोजशाह रोड से विजय मार्च निकालेंगे। मार्च को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। केजरीवाल के आवास के बाहर पटाखे फोड़े जा रहे हैं और समर्थक जश्न मना रहे हैं। आम आदमी पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौके पर जुटने लगे हैं।

बैंड बाजा लेकर केजरीवाल के घर पहुंचे AAP नेता

आप नेता और विधायक बैंड बाजा लेकर केजरीवाल को घर से रिसीव करने जा रहे हैं. अरविंद केजरीवाल को पार्टी दफ़्तर लाएंगे, जहां चार बजे वह एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करेंगे.

Next Story