Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

केरल अब बदलाव का संदेश दे रहा है...पीएम मोदी की पलक्कड़ में हुंकार! विपक्ष पर साधा यह निशाना...

Aryan
29 March 2026 3:32 PM IST
केरल अब बदलाव का संदेश दे रहा है...पीएम मोदी की पलक्कड़ में हुंकार! विपक्ष पर साधा यह निशाना...
x
..पीएम ने कहा कि जब भी हमारे देश का कोई नागरिक मुश्किल में पड़ा है, तो हमने उनकी सुरक्षा पक्की करने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा दी है।

तिरुवनंतपुरम। पीएम नरेंद्र मोदी केरल विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए पलक्कड़ पहुंचे। जहां उन्होंने एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान प्रधानमंत्री पारंपरिक केरल मुंडू मतलब खास धोती वाले लिबास में नजर आए। जनसभा में प्रधानमंत्री का जोरदार स्वागत किया गया। इतना ही नहीं पीएम ने इस दौरान एक वाद्य यंत्र को बजाकर देखा। इस दौरान पीएम ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला है।

पीएम ने चेंडा वाद्य यंत्र बजाया

कार्यक्रम के दौरान सबसे अनोखा दृश्य था जब प्रधानमंत्री ने केरल के प्रसिद्ध वाद्य यंत्र 'चेंडा' मतलब ड्रम को बजाकर देखा। उन्होंने इसे बड़े उत्साह के साथ बजाया। जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि इस बार उन्हें केरल में एक अलग ही माहौल दिखाई दे रहा है।

एनडीए की लोकप्रियता की झलक दिखी

प्रधानमंत्री ने कहा कि एनडीए की बढ़ती लोकप्रियता और भाजपा पर लोगों का बढ़ता भरोसा आज साफ दिख रहा है। उन्होंने वहां मौजूद लोगों के उत्साह को देखकर कहा कि पलक्कड़ का यह मिजाज अब एक आंदोलन बन चुका है। प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि अब केरल के युवा, महिलाएं और किसान भाजपा और एनडीए पर पूरा भरोसा करते हैं और उन्हें अपना समर्थन दे रहे हैं।

कांग्रेस कर रही ग्लोबल संकट पर राजनीति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मुझे खुशी है कि खाड़ी में हमारे सभी दोस्त देशों की सरकारें हमारे नागरिकों का ध्यान रख रही हैं। उन देशों में हमारे मिशन और एम्बेसी उन्हें 24/7 मदद दे रहे हैं। लेकिन यह बहुत बड़ी बदकिस्मती है कि कांग्रेस पार्टी इतने बड़े ग्लोबल संकट के बीच भी राजनीति कर रही है। कांग्रेस जानबूझकर हालात खराब करने के लिए भड़काने वाले और गैर-जिम्मेदाराना बयान दे रही है। ताकि हमारे लोग उस संकट में फंसे रहें, और फिर सब लोग मिलकर मोदी को गाली देने वाली रील बनाने का कैंपेन शुरू कर सकें।

स्वार्थी राजनीति का शिकार

उन्होंने आरोप लगाया कि केरल दशकों से स्वार्थी राजनीति के दो चेहरों (LDF और UDF) के बीच फंसा हुआ है, जिनका एकमात्र लक्ष्य वोट बैंक की राजनीति है और उन्हें राज्य के विकास की कोई चिंता नहीं है।

भारत मुश्किल समय में अपने नागरिकों को कभी नहीं छोड़ता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 'गल्फ और वेस्ट एशिया में जो हो रहा है, उसे लेकर आप सभी का परेशान होना आम बात है। लेकिन याद रखिए कि आज BJP-NDA सरकार सत्ता में है। जब भी हमारे देश का कोई नागरिक मुश्किल में पड़ा है, हमने उनकी सुरक्षा पक्की करने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा दी है। चाहे इराक से नर्सों को बचाना हो या यमन में फादर टॉम को आतंकवादियों के चंगुल से छुड़ाना हो, भारत आज भी मुश्किल समय में अपने नागरिकों को कभी नहीं छोड़ता।

Next Story