
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- केरल का कहीं जिक्र...
केरल का कहीं जिक्र नहीं ...विपक्ष ने बजट पर साधा निशाना! शशि थरूर का पहला रिएक्शन, जानें राहुल गांधी ने क्या कहा...

नई दिल्ली। आज संसद में बजट 2026 पेश हुआ है , जिसे लेकर कई नेताओं ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। इसी कड़ी में शशि थरूर ने बजट पर पहली प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि डिटेल्स तो बहुत कम मिल पाया है। उन्होंने कहा कि 3-4 हेडलाइन दिखी थी लेकिन जब हम इंतजार करने लगे , तो अचानक एम्स आयुर्वेद की घोषणा की गई। लेकिन यह नहीं बताया गया कि कहां आएगा, इसकी सबसे अधिक आवश्यकता केरल में है। हमारे यहां आयुर्वेद की लंबी परंपरा रही है, लेकिन अफसोस वित्त मंत्री ने केरल का जिक्र नहीं किया।
केरल पर ध्यान नहीं
उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री ने नारियल की बात की, नारियल का मतलब शायद केरल ही हो सकता है। उन्होंने कहा कि नारियल की पैदावार सबसे अधिक केरल में ही होती है। वाराणसी का नाम लिया गया, पटना का नाम लिया गया लेकिन केरल का जिक्र तक नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि भाषण में तो बहुत कम जानकारी थी, हो सकता है अधिक जानकारी डॉक्यूमेंट में हो। शशि थरूर ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि ये सरकार के साथ दिक्कत है कि वादे तो बहुत होते हैं, लेकिन इन पर इंप्लीमेंटेशन बिल्कुल नहीं होता।
संसद के मंच से बोलूंगा
केंद्रीय बजट 2026-२७ लेकर राहुल गांधी ने कहा कि मैं कल संसद द्वारा दिए गए मंच का इस्तेमाल करके बोलूंगा।
अखिलेश यादव ने साधा निशाना
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी बजट पर तीखा हमला करते हुए कहा कि यह बजट जमीनी हकीकत से अलग है। उन्होंने कह कि यह बजट गरीबों की समझ से परे है। बिना शिक्षा के आप विकसित भारत कैसे बन सकता है।
कांग्रेस ने दी प्रतिक्रिया
कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला ने बजट पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह देखना जरूरी है कि क्या भारत को विकसित देशों जैसा बजट मिल रहा है। उन्होंने कहा कि क्या हमें विकसित देशों के बराबर बजट मिल रहा है? हमें उम्मीद है कि देश को बराबर और संतुलित बजट मिलेगा।
टीएमसी ने बजट पर की टिप्पणी
तृणमूल कांग्रेस के सांसद सौगत रॉय ने बजट को पूरी तरह खारिज करते हुए कहा कि इसमें कुछ भी नया नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि वित्त मंत्री ने पुराने योजनाओं को ही दोहराया है। उन्होंने कहा कि किसी भी राज्य को खास नहीं मिला और पश्चिम बंगाल को पूरी तरह से नजरअंदाज किया गया है।




