Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

सुप्रीम लीडर बनाए जाने के बाद खामेनेई के बेटे मोजतबा ने दी पहली प्रतिक्रिया। जानें क्या कहा

Aryan
5 March 2026 3:51 PM IST
सुप्रीम लीडर बनाए जाने के बाद खामेनेई के बेटे मोजतबा ने दी पहली प्रतिक्रिया। जानें क्या कहा
x
मोजतबा खामेनेई ने भी अपने पिता की तरह धार्मिक शिक्षा प्राप्त की है

नई दिल्ली। ईरान के सुप्रीम लीडर खामनेई की मौत के बाद उनके बेटे मोजतबा खामेनेई को देश का नया सुप्रीम लीडर चुनने की खबर सामने आई थी। हांलाकि ईरान ने इजरायल के डर से इस बात से इंकार कर दिया था। वहीं, ईरानी सूत्रों के मुताबिक, ईरान की शक्तिशाली संस्था असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स ने मोजतबा के नाम को मंजूरी दे दी है। दरअसल इस फैसले को IRGC के दबाव में लिया गया है।

IRGC के दबाव में लिया गया फैसला

जानकारी के अनुसार, मोजतबा खामेनेई के चयन में IRGC का बड़ा प्रभाव रहा है। ऐसा कहा जा रहा है कि IRGC के दबाव में असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स ने यह फैसला लिया है। वहीं, अब सुप्रीम लीडर चुने जाने के बाद मोजतबा खामेनेई ने बयान दिया है।

मोजतबा खामेनेई का बयान

मोजतबा खामेनेई ने कहा कि अल्लाह के नाम पर ईरान के बहादुर लोगों को सलाम है, जो कठिन समय में भी मजबूत हैं। हम अपने शहीदों के रास्ते पर चलेंगे और उनका सम्मान करेंगे। इसके साथ ही हम स्वतंत्रता और गरिमा के लिए काम करने का वादा करते हैं। बता दें कि ईरान की इस्लामिक क्रांति के बाद यह दूसरी बार है, जब असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स ने नया सुप्रीम लीडर चुना है। अली खामेनेई को सुप्रीम लीडर बनाने के बाद करीब 47 साल बाद ईरान ने नया सुप्रीम लीडर चुना है।

मोजतबा खामेनेई का परिचय

मोजतबा खामेनेई का जन्म 1969 में ईरान में हुआ था। वह अली खामेनेई के दूसरे बेटे हैं। उनका परिवार ईरान की धार्मिक और राजनीतिक व्यवस्था में लंबे समय से प्रभावशाली रहा है। मोजतबा खामेनेई ने भी अपने पिता की तरह धार्मिक शिक्षा प्राप्त की। उन्होंने ईरान के कोम शहर में इस्लामी पढ़ाई की है।


Next Story