Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

राज्यसभा में खड़गे ने उठाया LPG संकट का मुद्दा, तो भड़के नड्डा, जानें सदन में क्या हुआ

Shilpi Narayan
16 March 2026 12:26 PM IST
राज्यसभा में खड़गे ने उठाया LPG संकट का मुद्दा, तो भड़के नड्डा, जानें सदन में क्या हुआ
x

नई दिल्ली। मीडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच देश LPG की समस्या से जूझ रहा है। इससे सियासत तेज हो गई है। विपक्ष सरकार पर लगातार निशाना साध रहा है। हालांकि सरकार का कहना है कि विपक्ष महज अफवाह फैला रहा है। इस बीच राज्यसभा के LoP मल्लिकार्जुन खड़गे ने वेस्ट एशिया विवाद के बीच LPG सप्लाई के मुद्दे पर सदन में बात की। उन्होंने कहा कि मैं वेस्ट एशिया के हालात की वजह से LPG के मुद्दे की तरफ सरकार का ध्यान खींचना चाहता हूं।

प्राइस स्टेबिलिटी गंभीर मुद्दे बन गए हैं

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि संसद में इस मसले पर चर्चा होनी चाहिए, लेकिन तभी केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने उन्हें टोक दिया। इस बीच जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर हमला बोल दिया। हालांकि इससे मिडिल क्लास, रेस्टोरेंट, हॉस्टल और कमर्शियल यूजर्स पर असर पड़ रहा है। इस मौजूदा हालात में, LPG की अवेलेबिलिटी और प्राइस स्टेबिलिटी गंभीर मुद्दे बन गए हैं। लोकसभा में बोलते हुए, यूनियन पेट्रोलियम मिनिस्टर ने दावा किया कि LPG की कोई कमी नहीं है, लेकिन जमीनी हकीकत सरकार के दावों को गलत साबित करती है।

यह संकट भारत की वजह से नहीं है

हालांकि इस मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने राज्यसभा के LoP मल्लिकार्जुन खड़गे को जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस का एक नेता सिलेंडर जमा करते हुए पकड़ा गया है। वे देश के शांतिप्रिय लोगों को भड़का रहे हैं। यह दुख की बात है कि विपक्ष, खासकर कांग्रेस, मुश्किल समय में भी राजनीति करना बंद नहीं करती। यह संकट भारत की वजह से नहीं है। उन्होंने कहा कि LoP को पता होना चाहिए कि यह जीरो आवर है और किसी को भी 3 मिनट के अंदर अपनी बात खत्म करनी होती है। यह नियम सभी के लिए है।

Next Story