Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

दो साल बाद 'खतरों के खिलाड़ी' की वापसी! रोहित शेट्टी ने फिर संभाली कमान, सामने आया पहला प्रोमो

Anjali Tyagi
7 Feb 2026 3:30 PM IST
दो साल बाद खतरों के खिलाड़ी की वापसी! रोहित शेट्टी ने फिर संभाली कमान, सामने आया पहला प्रोमो
x

मुंबई। रोहित शेट्टी एक बार फिर अपने साहसी अंदाज में 'खतरों के खिलाड़ी' (Khatron Ke Khiladi) के साथ टीवी पर वापसी कर रहे हैं। कलर्स टीवी ने सोशल मीडिया पर इस सीजन का पहला AI-जनरेटेड प्रोमो रिलीज किया है, जिसमें रोंगटे खड़े कर देने वाले स्टंट्स की झलक दिखाई गई है।

सीजन 15 का आगमन

मेकर्स ने दो साल के लंबे इंतजार के बाद आधिकारिक तौर पर सीजन 15 की घोषणा की है। पिछला सीजन (सीजन 14) साल 2024 में आया था, जिसे करण वीर मेहरा ने जीता था। शो की कमान एक बार फिर सबके चहेते 'मास्टरमाइंड' रोहित शेट्टी के हाथों में ही होगी।

संभावित प्रतियोगी

हालांकि अभी तक आधिकारिक लिस्ट नहीं आई है, लेकिन अभिषेक बजाज, एल्विश यादव, दिग्विजय राठी और ईशा सिंह जैसे बड़े नामों के शामिल होने की चर्चा काफी तेज है। शो के जून 2026 तक कलर्स टीवी और JioHotstar पर शुरू होने की संभावना है।

Next Story