
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- खाटूश्यामजी का दरबार...
खाटूश्यामजी का दरबार तिरंगे फूलों से सजा! जन्माष्टमी की तैयारियां जोरों पर

जयपुर। आज स्वतंत्रता दिवस के मौके पर खाटूश्यामजी का दरबार भी तीन रंग के फूलों से सजा हुआ है। श्री श्याम मंदिर कमेटी की ओर से बाबा का श्रृंगार तिरंगे के तर्ज पर किया गया है।
स्वतंत्रता दिवस और जन्माष्टमी में खाटूश्यामजी के दरबार भक्तों का लगेगा जमावड़ा
देशभर से श्याम भक्तों का आना लगातार जारी है। स्वतंत्रता दिवस से लेकर अगले दो दिन छुट्टियां पड़ने के चलते दरबार में लगातार भक्तों का जमावड़ा लगेगा। कल जन्माष्टमी का पर्व भी मनाया जाएगा। जन्माष्टमी को लेकर मंदिर में तैयारियां की जा रही हैं। मंदिर को विशेष रंगीन रोशनियों से सजाया जा रहा है। जबकि, बाबा का भव्य श्रृंगार भी किया जाएगा। लेकिन बाबा का आशीर्वाद लेने के लिए आज से ही भक्त खाटू नगरी पहुंच रहे हैं।
जन्माष्टमी के पर्व पर मंदिर रंगीन रोशनी से सजेगी
कल देशभर में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का पर्व जन्माष्टमी धूमधाम से मनाया जाएगा, इस मौके पर मंदिर रंगीन रोशनी से सजेगी। जिसकी तैयारियां कृष्ण मंदिरों सहित सभी बड़े मंदिरों में चल रही है। राजस्थान के सबसे बड़े धार्मिक स्थलों में से एक खाटूश्यामजी में भी जन्माष्टमी पर्व की तैयारियां जोर-शोर की जा रही हैं।
फूलों के बीच होंगे बाबा श्याम
कल विदेशों से आए विशेष प्रकार के फूलों से बाबा श्याम का श्रृंगार किया जाएगा। बाबा श्याम को फूलों के बीच रखा जाएगा। होटलों एवं प्रसाद की दुकानों पर विशेष प्रसाद बनाया जाता है, जिनमें मुख्यरूप से पंचामृत, धनिया की पंजीरी होता है। कुछ होटलों और घरों में इस अवसर पर केक काटते हुए जन्मदिन मनाया जाता है।