Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

Khesari Lal Yadav:'तेरे प्यार में पागल प्रेमानंद' ने मचाई धूम, खेसारी के नए गाने को दो दिनों में मिले इतने मिलियन व्यूज

Anjali Tyagi
21 Jun 2025 8:30 PM IST
Khesari Lal Yadav:तेरे प्यार में पागल प्रेमानंद ने मचाई धूम, खेसारी के नए गाने को दो दिनों में मिले इतने मिलियन व्यूज
x
यह गाना आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद महाराज के ऊपर है। यह गाना इंटरनेट पर धूम मचा रहा है।

मुंबई। भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव अपने अभिनय के साथ-साथ गायिकी के लिए भी लोकप्रिय हैं। उनका कोई ना कोई गाना रिलीज होता रहता है। वैसे तो खेसारी ज्यादातर धूम-धड़ाके वाले गाने लेकर आते हैं। मगर, हाल ही में वे भक्ति सॉन्ग लाए हैं। यह गाना आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद महाराज के ऊपर है। यह गाना इंटरनेट पर धूम मचा रहा है।

19 जून को यूट्यूब पर हुआ था रिलीज

खेसारी लाल यादव के नए गाने का टाइटल है 'तेरे प्यार में पागल प्रेमानंद'। बता दें कि वृंदावन निवासी आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद महाराज पर यह गाना बना है। यह गाना गुरुवार 19 जून को यूट्यूब पर रिलीज हुआ। इसे दर्शकों का बेशुमार प्यार मिल रहा है। दो दिनों के अंदर गाने को डेढ़ मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। सोग इस गाने को बहुत पंसद कर रहे है।

कैसा है गाने का लुक

आपको बता दें कि इस गाने में खेसारी लाल भक्ति भाव में डूबे हुए नजर आ रहे हैं। जिसमें वो पीले रंग के वस्त्र धारण कर वे भजन गा रहे हैं। इस गाने को खेसारी लाल यादव ने गाया है। साथ ही मनोज मतलबी ने इसके बोल लिखे हैं। यह गाना संगीत जयदीप वर्मा ने तैयार किया है। लक्की विश्वकर्मा ने गाने का निर्देशन किया है। यह गाना 'खेसारी डिवोशनल' नाम के यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है।

लोगो ने की जमकर तारीफ

इस गाने पर यूजर्स काफी अच्छी प्रतिक्रियाएं दें रहे है। एक यूजर ने लिखा, 'यकीन मानिए खेसारी जी आप भक्ति गाने और ज्यादा मीठा आवाज में गाते हैं'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'खेसारी लाल ने अब तक इतनी सच्ची भावना से कोई भी गाना नहीं गाया था। बहुत ही शानदार गाना गाया है'। एक यूजर ने लिखा, 'कौन बोलता है खेसारी भक्ति सॉन्ग नहीं गा सकते। इस गाने ने तो धमाल कर दिया है'।

Next Story