Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

LOVE JIHAD: 9 साल पहले किया अपहरण, फिर जबरन निकाह और तीन तलाक, अब बच्चों के धर्म परिवर्तन एवं खतना का बना रहा दबाव...

Aryan
13 March 2026 4:30 PM IST
LOVE JIHAD: 9 साल पहले किया अपहरण, फिर जबरन निकाह और तीन तलाक, अब बच्चों के धर्म परिवर्तन एवं खतना का बना रहा दबाव...
x
महिला लगातार पुलिस और कोर्ट के चक्कर काट रही है। इसी बीच लगभग 10 से 15 दिन महिला पर चाकुओं से हमला किया गया। उसके बाद महिला जनसुनवाई कार्यक्रम में पहुंची

गाजीपुर। यूपी के गाजीपुर में राज्य महिला आयोग की जनसुनवाई के दौरान एक लव जिहाद का मामला सामने आया है। दरअसल मोहम्मदाबाद की रहने वाली एक हिंदू महिला ने अपने पति अफसर हुसैन पर अपहरण, जबरन निकाह, धर्म परिवर्तन और अब बच्चों के मजहब परिवर्तन का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं महिला ने पुलिस पर भी मिलीभगत का आरोप लगाया है।

पति ने दिया तीन तलाक

जानकारी के मुताबिक, पीड़िता को 2009 से 2012 तक अपहरण कर महाराष्ट्र के एक गांव में रखा गया और अपहरण के लगभग 9 साल के बाद उससे जबरन निकाह किया गया। निकाह के बाद महिला के दो बच्चे भी हुए। वहीं अब उसका पति अफसर हुसैन लगातार बच्चों का भी धर्म परिवर्तन और बेटे के खतना का दबाव बना रहा है। जबकि पति ने महिला को 2018 में ही तीन तलाक भी दे दिया है।

महिला पर चाकुओं से किया हमला

इस दौरान महिला लगातार पुलिस और कोर्ट के चक्कर काट रही है। इसी बीच लगभग 10 से 15 दिन महिला पर चाकुओं से हमला किया गया। उसके बाद महिला जनसुनवाई कार्यक्रम में पहुंची। जहां पर महिला आयोग की अध्यक्ष ने पुलिस के अधिकारियों को जमकर फटकारा और महिला को तत्काल अस्पताल में भेजा।

जनसुनवाई के दौरान गई थी गुहार लगाने

महिलाओं की समस्याओं को लेकर यूपी सरकार के द्वारा कई तरह के कार्यक्रम चलाए जाते हैं, इसी कार्यक्रम के तहत राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता सिंह चौहान गाजीपुर पहुंची थी, उसी जनसुनवाई के दौरान एक महिला जो मोहम्मदाबाद तहसील निवासी है मदद के लिए गुहार लगाने पहुंची।

यह है मामला

मुस्लिम प्रभावित गांव के एक युवक अफसर हुसैन साल 2009 में महिला का अपहरण कर महाराष्ट्र के एक गांव में ले जाकर करीब 9 साल तक रखा, उसके बाद जब वह किसी तरह से वापस अपने गांव आई तो फिर कुछ सालों के बाद गांव वालों ने दबाव बनाकर अफसर हुसैन से उसका निकाह करा दिया। अब उसका पति उसके बेटे और बेटियों का भी धर्म परिवर्तन करना चाह रहा है, इसके साथ ही बेटे का मुस्लिम धर्म के अनुसार खतना भी चाह रहा है। महिला ने कहा कि उसका मुकदमा कोर्ट में भी चल रहा है और जिसमें उसने 164 का भी बयान दर्ज कराया है।

महिला ने दिया बयान

उसने बताया कि उसका पति जो मुस्लिम समाज से हैं वह जबरन उसके साथ मारपीट और धर्म परिवर्तन को लेकर परेशान करता है। जिससे वह दूसरे जगह पर रहती है और साल 2018 में उसने तीन तलाक भी दे दिया और अब तीन तलाक देने के बाद फिर से उसे अपनाना चाहता है, लेकिन महिला अब उसके साथ नहीं जाना चाहती।

महिला आयोग की अध्यक्ष ने पुलिस को कार्रवाई के दिए निर्देश

वहीं, महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता सिंह चौहान ने अपर पुलिस अधीक्षक सिटी को महिला के मेडिकल कराने के बाद उचित कार्रवाई करने की भी निर्देश दिए हैं, जिससे महिला के साथ न्याय हो सके।


Next Story