
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- किरेन रिजिजू ने वीडियो...
किरेन रिजिजू ने वीडियो को असांविधानिक बताया, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही शुरू

नई दिल्ली। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने आज सोशल मीडिया (X) पर एक वीडियो साझा करते हुए कांग्रेस सांसदों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने इस वीडियो को "एक कांग्रेस सांसद द्वारा बनाया गया अवैध वीडियो क्लिप" बताया है।
रिजिजू ने वीडियो पर उठाए सवाल
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने ने सोशल मीडिया पर पोस्ट वीडियो के साथ लिखा 'यह कांग्रेस सांसद द्वारा बनाया गया अवैध वीडियो क्लिप है, जिसमें 20-25 कांग्रेस सांसद माननीय अध्यक्ष के कक्ष में घुसकर उन्हें अपशब्द कह रहे हैं और माननीय प्रधानमंत्री को धमकी दे रहे हैं। हमारी पार्टी बहस और चर्चा में विश्वास रखती है और सांसदों को शारीरिक रूप से धमकी देने के लिए कभी प्रोत्साहित नहीं करती।'
संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही शुरू, विपक्ष के हंगामा
जानकारी के मुताबिक संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही शुरू हो गई है। लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान सरकार सांसदों के सवालों के जवाब दे रही है। राज्यसभा में अहम विधायी कामकाज कराए जा रहे हैं। लोकसभा की कार्यवाही चंद मिनटों बाद ही स्थगित करनी पड़ी। पीठासीन स्पीकर कृष्णा प्रसाद तेन्नेटी ने तख्तियां लेकर लोकसभा के वेल में घुसे सांसदों से अपनी सीट पर वापस लौटने और कार्यवाही सुचारू रूप से चलने देने की अपील की। हालांकि, उन्होंने स्पीकर की मांग को अनसुना करते हुए नारेबाजी और विरोध-प्रदर्शन जारी रखा। इस कारण कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित करनी पड़ी। राज्यसभा में कामकाज जारी है।




