Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

IPL के आगाज से पहले KKR को लगा एक और झटका! हर्षित राणा के बाद अब ये खिलाड़ी भी टीम से हुए बाहर, जानें क्यों

Shilpi Narayan
21 March 2026 4:07 PM IST
IPL के आगाज से पहले KKR को लगा एक और झटका! हर्षित राणा के बाद अब ये खिलाड़ी भी टीम से हुए बाहर, जानें क्यों
x

नई दिल्ली। IPL का महज कुछ ही दिन आगाज होने वाला है। इससे पहले KKR के लिए एक झटका देने वाली खबर सामने आई है। जहां पहले ही अलग-अलग टीम के खिलाड़ी बाहर हो चुके हैं। इस बीच आकाश दीप चोट के कारण आगामी IPL 2026 सीजन से पूरी तरह बाहर हो गए हैं।

फ्रेंचाइजी को झटका

आकाश दीप को कोलकाता नाइट राइडर्स ने पिछली नीलामी में उनके ₹1 करोड़ के बेस प्राइस पर खरीदा था। वह फिलहाल बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं। हालांकि चोट की सटीक प्रकृति का अभी खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन कुछ रिपोर्टों में इसे पीठ के निचले हिस्से की चोट बताया गया है।

KKR की मुश्किलें बढ़ीं

आकाश दीप से पहले KKR के एक और भारतीय तेज गेंदबाज हर्षित राणा भी चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर हो चुके हैं। इसके अलावा, मथीशा पथिराना के शुरुआती मैचों में खेलने को लेकर भी अनिश्चितता बनी हुई है।

Next Story