Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

92वें जन्मदिन पर कोकिला बेन अंबानी ने श्रीनाथजी के किए दर्शन! अंबानी परिवार के तमाम सदस्य रहे मौजूद

Aryan
25 Feb 2026 9:37 AM IST
92वें जन्मदिन पर कोकिला बेन अंबानी ने श्रीनाथजी के किए दर्शन! अंबानी परिवार के तमाम सदस्य रहे मौजूद
x
मोती महल चौक में भजन-कीर्तन के माध्यम से शुभकामनाएं दी गईं।

मुंबई। 92वें जन्मदिन पर कोकिला बेन अंबानी ने पूरे परिवार के साथ श्रीनाथजी के दर्शन किए। पूरे परिवार के साथ दर्शन के फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए। इस अवसर पर परंपरागत विधि-विधान से पूजन हुआ और परिवार ने आशीर्वाद लेकर जन्मदिन को धार्मिक माहौल में मनाया। श्रीमती दीक्षिता बहूजी ने भी जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए आशीर्वाद प्रदान किया।

श्रीनाथजी मंदिर मंडल की उपाध्यक्ष हैं कोकिला

कोकिला बेन पुष्टिमार्गीय वल्लभ सम्प्रदाय की प्रधान पीठ नाथद्वारा स्थित श्रीनाथजी की हवेली में श्रीनाथजी मंदिर मंडल की उपाध्यक्ष हैं। उन्होंने युवाचार्य गोस्वामी विशाल बावा से आशीर्वाद प्राप्त किया। आरती दर्शन के पश्चात युवाचार्य विशाल बावा ने सभी सदस्यों को फेंटा बांधकर, रजाई व ऊपरना ओढ़ाकर तथा प्रसाद भेंट कर सम्मानित किया और आशीर्वाद प्रदान किया। श्रीमती दीक्षिता बहूजी ने भी जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए आशीर्वाद प्रदान किया। तिलकायत श्री ने कोकिला बेन को जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए मंगलकामनाएं दीं।

परिवार के यह लोग मौजूद रहे

पूजा अर्चना की दौरान विशेष रूप से मुकेश अंबानी, अनिल अंबानी, आकाश, श्लोका, अनंत, राधिका, अंशुल और अनमोल अंबानी, नीना बेन कोठारी, दीप्ति सालगांवकर सहित पूरा अंबानी परिवार एवं धनराज नाथवानी उपस्थित रहे। इसके साथ ही परिवार ने गोस्वामी तिलकायत राकेश महाराज और राजेश्वरी गोस्वामी से वीडियो कॉल के माध्यम से आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर महाप्रभुजी की बैठक में 51 वेदपाठी ब्राह्मणों द्वारा स्वस्तिवाचन एवं मंगलाचरण का पाठ किया गया।

Next Story