
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- 50 लोगों के सामने...
50 लोगों के सामने कोरियोग्राफर ने किया था बेइज्जत, मॉडलिंग के दिनों में खूब रोई थीं कृति सेनन

नई दिल्ली। कृति सेनन आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। 9 साल के करियर में कृति एक नेशनल अवॉर्ड और दो फिल्मफेयर अवॉर्ड जीत चुकी हैं। हालांकि उनका ये सफर उतना आसान नहीं रहा। कृति सेनन ने अपने शुरुआती मॉडलिंग के दिनों की एक घटना साझा की थी, जब उन्हें एक कोरियोग्राफर ने 50 मॉडल्स के सामने बुरी तरह डांटा था।
कृति अपना पहला रैंप शो कर रही थीं। उन्होंने बताया कि वह एक फार्महाउस में था और घास पर चलते समय उनकी हील्स बार-बार फंस रही थी, जिससे कोरियोग्राफी में थोड़ी गड़बड़ हो गई।
शो खत्म होने के बाद कोरियोग्राफर ने करीब 50 लोगों के सामने उन पर चिल्लाना शुरू कर दिया। कृति ने बताया कि उन्हें डांट सुनकर रोना आ जाता है। वह वहां से ऑटो में बैठकर घर तक रोते हुए आईं।
घर पहुंचकर उन्होंने अपनी मां को सब बताया। उनकी मां ने उन्हें समझाया कि इस इंडस्ट्री में सफल होने के लिए उन्हें मानसिक रूप से मजबूत और आत्मविश्वास से भरपूर होना पड़ेगा।
कृति ने बताया कि उस दिन के बाद उन्होंने उस कोरियोग्राफर के साथ कभी काम नहीं किया।




