
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- कृति सेनन की बहन नूपुर...
कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड से करने जा रही हैं शादी, जानें कौन हैं नूपुर के सपनों के राजकुमार

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन की शादी की खबरें सामने आ रही हैं। चर्चा है कि नूपुर अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड से अगले महीने उदयपुर में शादी रचाने वाली हैं। जानिए कौन है नूपुर का होने वाला दूल्हा।
मिली जानकारी के अनुसार, नूपुर सेनन ने सिंगर स्टेबिन बेन के साथ 8-9 जनवरी 2026 को फेयरमोंट पैलेस में उदयपुर में भव्य शादी की तैयारी कर ली है। मेहंदी-संगीत के साथ, यह शादी बेहद निजी और स्टारडम से भरपूर होगी। 8 जनवरी को मेहंदी और संगीत होगा, जबकि 9 जनवरी को मुख्य शादी की रस्में होंगी।
नूपुर की शादी में परिवार, करीबी दोस्त और बॉलीवुड म्यूजिक इंडस्ट्री के कुछ बड़े नाम शामिल होंगे। कृति सेनन और उनके दोस्तों के आने की भी पूरी उम्मीद है।
वहीं नूपुर पिछले कुछ साल से म्यूजिक वीडियो में नजर आ रही हैं। अब वह जल्द ही बॉलीवुड फिल्म में डेब्यू करने वाली हैं। हालांकि, दोनों ने अभी तक अपने रिलेशनशिप या शादी को लेकर कुछ नहीं कहा है।
बता दें कि स्टेबिन बेन एक भारतीय गायक और प्लेबैक सिंगर हैं। उन्होंने 'साहिबा,' 'थोड़ा थोड़ा प्यार,' और 'रूला के गया इश्क' जैसे कई हिट गाने गाए हैं। वह एक बहुमुखी कलाकार हैं जिन्होंने बॉलीवुड के कई संगीतकारों और अभिनेताओं के साथ काम किया है।




