Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

सनी देओल को लेकर केआरके का बड़ा दावा! कहा-2026 में सनी का चलेगा सिक्का, जानें क्यों...

Aryan
5 Feb 2026 3:30 PM IST
सनी देओल को लेकर केआरके का बड़ा दावा! कहा-2026 में सनी का चलेगा सिक्का, जानें क्यों...
x
केआरके ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि 2026 पूरी तरह से सनी देओल के नाम रहने वाला है।

मुंबई। फिल्मी दुनिया में आए दिन किसी न किसी मुद्दे पर चर्चा होती रहती है। इसी क्रम में अभिनेता और फिल्म रिव्यूअर कह जाने वाले कमाल राशिद खान, जिन्हें लोग केआरके के नाम से जानते हैं। आजकल अपने बयान की वजह से सुर्खियों में छाए हुए हैं। दरअसल उन्होंने सनी देओल को लेकर बड़ा दावा किया है। केआरके ने सोशल मीडिया पर कहा है कि 2026 पूरी तरह से सनी देओल के नाम रहने वाला है।

केआरके ने पोस्ट साझा किया

केआरके ने आज यानी गुरुवार को अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि सनी देओल के पास 2026 में लगातार फिल्मों की कतार लगी हुई है। उनकी इस साल पांच फिल्में रिलीज होने वाली हैं और इसके अलावा, वो सात और फिल्मों को साइन कर चुके हैं। जानकारी के मुताबिक, सनी देओल एक फिल्म के लिए करीब 50 करोड़ रुपए की फीस लेते हैं। इस हिसाब से उनकी कमाई 68 साल की उम्र में लगभग एक हजार करोड़ रुपए तक पहुंच सकती है।

यह दावा सोशल मीडिया पर बना चर्चा का विषय

केआरके का यह दावा सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया। कुछ लोग इसे बढ़ा-चढ़ाकर कही गई बात मान रहे हैं, तो कुछ लोगों का कहना है कि सनी देओल की मौजूदा लोकप्रियता को देखते हुए ऐसा मुमकिन भी हो सकता है। केआरके ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा कि जिंदगी में कुछ भी हो सकता है और सनी देओल इसका बड़ा उदाहरण बन सकते हैं।

आगामी फिल्म 'इक्का' में आएंगे नजर

गौरतलब है कि हाल ही में सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' रिलीज हुई है। इस फिल्म ने कमाई के मामले में भी बेहतरीन प्रदर्शन किया है। जल्द ही सनी देओल फिल्म 'इक्का' में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज होगी। इसके अलावा, उनके पास 'लाहौर 1947' और 'रामायण' जैसी बड़ी फिल्में भी लाइन में हैं। वहीं, 'रामायण' में वह हनुमान की भूमिका में दिखाई देंगे।

Next Story