Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

वंशिका के साथ आज सात फेरे लेंगे कुलदीप यादव, संगीत सेरेमनी में जमकर थिरके चहल -रैना

Anjali Tyagi
14 March 2026 11:08 AM IST
वंशिका के साथ आज सात फेरे लेंगे कुलदीप यादव, संगीत सेरेमनी में जमकर थिरके चहल -रैना
x

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव आज अपनी बचपन की दोस्त वंशिका चड्ढा के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। यह भव्य विवाह समारोह उत्तराखंड के खूबसूरत हिल स्टेशन मसूरी के प्रसिद्ध 'द सेवॉय होटल' में आयोजित किया जा रहा है। कुलदीप और वंशिका के परिवार विवाह स्थल पर पहुंच चुके हैं। इन दोनों के प्री वेडिंग कार्यक्रम भी शुरू हो चुके हैं। शुक्रवार को मेहंदी और संगीत सेरेमनी थी जिसमें कुलदीप अपने दोस्तों के साथ जमकर थिरके थे।

जोर-शोर से हो रही तैयारी

शादी समारोह के लिए जोर-शोर से तैयारियां चल रही है। होटल को फूलों, रोशनी और पारंपरिक सजावट से विशेष रूप से सजाया गया है। होटल प्रबंधन ने मेहमानों के स्वागत और आतिथ्य के लिए बड़े स्तर पर व्यवस्थाएं की हैं। मेहमानों के लिए पारंपरिक व्यंजनों के साथ-साथ उत्तराखंडी खाने का भी खास इंतजाम किया गया है।

संगीत सेरेमनी में रैना-चहल जमकर थिरके

बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को कुलदीप और वंशिका की मेहंदी और संगीत सेरेमनी में पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना, युजवेंद्र चहल थिरकते हुए नजर आए थे। भारतीय टीम के फील्डिंग कोच टी. दिलीप भी संगीत सेरेमनी में उपस्थित रहे। वहीं, टी20 विश्व कप टीम का हिस्सा रहे रिंकू सिंह भी अपनी मंगेतर प्रिया सरोज के साथ कुलदीप की शादी में शिरकत करने मसूरी पहुंच गए हैं।

17 मार्च को होगा रिसेप्शन

जानकारी के मुताबिक शादी के बाद लखनऊ में 17 मार्च को कुलदीप यादव और वंशिका का रिसेप्शन रखा गया है।

कौन है वंशिका चड्ढा

बता दें कि कुलदीप और वंशिका दोनों बचपन से एक दूसरे को जानते हैं। वंशिका ने ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न से पढ़ाई की है। वह भारतीय जीवन बीमा निगम में काम करती हैं।


Next Story