Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

कुणाल कामरा की बढ़ सकती हैं मुश्किलें! प्रिविलेज कमेटी के सामने होना होगा पेश, जानें क्या है पूरा मामला

Shilpi Narayan
4 Feb 2026 4:08 PM IST
कुणाल कामरा की बढ़ सकती हैं मुश्किलें! प्रिविलेज कमेटी के सामने होना होगा पेश, जानें क्या है पूरा मामला
x

नई दिल्ली। स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा एक बार फिर मुश्किलों में घिरते हुए दिख रहे हैं। दरअसल, महाराष्ट्र विधान परिषद की प्रिविलेज कमेटी ने एकनाथ शिंदे पर कथित विवादित टिप्पणी के मामले में कामरा के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का मामला चला रही है। वहीं उन्हें आज कमेटी के सामने सुनवाई के लिए व्यक्तिगत रूप से पेश होना था। मिली जानकारी के अनुसार, फिलहाल वो उपस्थित नहीं हुए हैं।

कामरा को कमेटी के सामने पेश होकर बयान देना होगा

दरअसल, प्रिविलेज कमेटी के प्रमुख प्रसाद लाड ने बताया कि एकनाथ शिंदे पर टिप्पणी का मुद्दा विधान परिषद में विधायक प्रवीण दरेकर और श्रीकांत भारतीय ने उठाया था। इसके बाद कमेटी ने कुणाल कामरा को नोटिस जारी किया था। कामरा ने अपने वकील के जरिए जवाब देते हुए कहा था कि उनके बयान का गलत अर्थ निकाला गया और उनकी ऐसी कोई मंशा नहीं थी। हालांकि कमेटी ने इस जवाब को जांच से भटकाने वाला बताया। वहीं करीब 20 दिन पहले कमेटी ने कामरा को दोबारा नोटिस भेजकर 4 फरवरी 2026 को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर बयान दर्ज कराने का निर्देश दिया था, लेकिन वे अब तक कमेटी के सामने पेश नहीं हुए हैं। उन्हें व्यक्तिगत रूप से कमेटी के सामने पेश होकर बयान देना होगा।

विशेषाधिकार हनन का आरोप होता है

हालांकि नियमों के अनुसार, विशेषाधिकार हनन के मामले में संबंधित व्यक्ति को तीन बार नोटिस जारी किया जाता है। यदि पहले नोटिस पर वह पेश नहीं होता है, तो दो और नोटिस भेजे जाते हैं। तीनों नोटिस के बाद भी अनुपस्थित रहने पर कमेटी उसके खिलाफ निर्णय ले सकती है। वहीं कमेटी का कहना है कि जिस पर भी विशेषाधिकार हनन का आरोप होता है, उसे सफाई देने का पूरा मौका दिया जाता है। सुनवाई के दौरान कुणाल कामरा अपने वकील के साथ उपस्थित हो सकते हैं, लेकिन उनकी ओर से कोई अन्य व्यक्ति बयान दर्ज नहीं करा सकता।

Next Story