
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- लालू यादव फिर से दादा...
लालू यादव फिर से दादा बने, तेजस्वी ने बेटे होने की जानकारी सोशल मीडिया पर दी

पटना। राष्ट्रीय जनता दल के मुखिया लालू यादव फिर से दादा बन गए हैं। उनके बेटे तेजस्वी ने बेटे होने की जानकारी सोशल मीडिया पर दी। उसके बाद उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया। परिवार के लोग भी नए मेहमान को देखने के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं। तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर बेटे के साथ की फोटो डाली है।
बेटी के बाद तेजस्वी को बेटा हुआ
राष्ट्रीय जनता दल के मुखिया लालू प्रसाद यादव के घर में किलकारी गूंजी है। लालू दूसरी बार दादा बन गए हैं।तेजस्वी यादव एक बार फिर पिता बन गए हैं। इससे पहले उनकी बेटी कात्यायनी है। अब उन्हें पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई है। बेटे का जन्म कोलकाता के एक अस्पताल में हुआ। लालू परिवार में खुशियां आई हैं।
एक्स और फेसबुक पर दी जानकारी
तेजस्वी यादव ने मंगलवार को 'एक्स' और फेसबुक पर खुद बेटे की तस्वीर भी शेयर की है। इसके साथ तेजस्वी ने लिखा, 'सुप्रभात! आखिरकार इंतजार खत्म हुआ। हमारे नन्हे बेटे के आगमन की घोषणा करते हुए बहुत आभारी, धन्य और खुश हूं। जय हनुमान!
राजद के भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर तेजस्वी को बधाई दी। तेजस्वी की बहन रोहिणी आचार्य ने भाई और भाभी राजश्री यादव को बधाई दी। उन्होंने कात्यायनी को भी बधाई दी। उन्होंने 'एक्स' पर लिखा, 'जूनियर टूटू को ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद।'