Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

राजद में खत्म होगा लालू राज! तेजस्वी यादव को सौंपी जा सकती है पार्टी की कमान, 25 जनवरी को होगी बड़ी बैठक

Aryan
18 Jan 2026 1:47 PM IST
राजद में खत्म होगा लालू राज! तेजस्वी यादव को सौंपी जा सकती है पार्टी की कमान, 25 जनवरी को होगी बड़ी बैठक
x
लालू प्रसाद यादव की लगातार बिगड़ती सेहत को देखते हुए तेजस्वी यादव को कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है।

पटना। बिहार की राजनीति में बड़ा उलट फेर देखने को मिल सकता है। सूत्रों के अनुसार, राजद सुप्रीमो लालू यादव अपने पद को छोड़ सकते हैं। लालू यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद छोड़ सकते हैं इस बात को लेकर चर्चाएं तेज हो गई है। हालांकि इस मामले में फिलहाल कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। लेकिन इसका फैसला जल्द ही राजद के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में लिया जाएगा। बता दें कि यह बैठक 25 जनवरी को होने वाली है। दरअसल लालू प्रसाद यादव की लगातार बिगड़ती सेहत को देखते हुए तेजस्वी यादव को कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है।

राजद सुप्रीमो लालू यादव की बढ़ी स्वास्थ्य समस्या

पिछले कुछ समय से लालू प्रसाद यादव की तबीयत पार्टी नेतृत्व के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। किडनी ट्रांसप्लांट और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं की वजह से वह सक्रिय राजनीति से काफी हद तक दूर हो गए हैं। ऐसे में पार्टी के रोजमर्रा के फैसले और रणनीतिक जिम्मेदारियां संभालने के लिए एक मजबूत और सक्रिय नेतृत्व की आवश्यकता हे रही है। इसी कड़ी में तेजस्वी यादव का नाम सबसे आगे है, जो पहले से ही नेता प्रतिपक्ष और पार्टी के प्रमुख चेहरे के तौर पर सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

तेजस्वी यादव को दी जाएगी औपचारिक शक्ति

जानकारी के अनुसार, तेजस्वी यादव पहले से ही राजद के संगठनात्मक और राजनीतिक फैसलों के केंद्र में हैं। वहीं, कार्यकारी अध्यक्ष का पद मिलने से उन्हें वे सभी संवैधानिक अधिकार प्राप्त हो जाएंगे, जिनकी कमी के कारण अब तक वे सार्वजनिक घोषणाएं करने में असहज होते थे। अब पार्टी केअधिकांश वरिष्ठ नेताओं ने उनके नेतृत्व को स्वीकार कर लिया है, लालू प्रसाद भी चाहते हैं कि यह बदलाव अब आधिकारिक रूप से संपन्न हो जाए।

28 सालों में 13 वीं बार बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

लालू यादव पिछले 28 सालों से राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर बने हुए हैं। 5 जुलाई 1997 से लालू यादव लगातार राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर बने हुए हैं। जून 2025 में लालू यादव 13वीं बार राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने। 5 जुलाई 2025 को उनकी ताजपोशी की गई। यह लालू यादव की 13वीं कार्यकाल है जो 2028 तक रहेगी। राजद पार्टी में हर तीन साल पर राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होता है। राजद पार्टी के गठन के बाद से ही लालू यादव ने ही इस पद की जिम्मेदारी संभाली है। वहीं अब माना जा रहा है कि राजद की कमान उनके हाथों से छूट सकती है।

Next Story