
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- संभल में कब्रिस्तान की...
संभल में कब्रिस्तान की पैमाइश शुरू, जल्द ही सामने आएगे अवैध कब्जे का सच...

संभल। उत्तर प्रदेश का संभल एक बार फिर से सुर्खियों में छा गया है। शहर के हर चौराहों पर आरपीएफ से लेकर पीएसी के जवानों को तैनात कर दिया गया है। दरअसल आरोप यह है कि विवादित जामा मस्जिद से सटे करीब आठ बीघा सरकारी जमीन कब्जा कर कब्रिस्तान बनाया गया है। जिसकी आज यानी मंगलवार को पैमाइश की जाएगी, ताकि असली सच सामने आ सके। प्रशासन ने बताया कि सरकारी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करके कब्रिस्तान के अलावा कई मकान-दुकानें भी बना ली गई हैं।
कब्रिस्तान की पैमाइश शुरू
संभल में कब्रिस्तान की पैमाइश शुरू हो गई है। तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम पैमाइश कर रही है। बता दें कि अवैध कब्जों की शिकायत पर प्रशासन पैमाइश करा रहा है। पैमाइश के बाद ही अवैध कब्जों की स्थिति का पता चल सकेगा।
दुकान-मकानों से मालिक गायब
वहीं 8 बीघा जमीन की पैमाइश शुरू होने के बाद दुकान-मकानों के अधिकतर मालिक गायब हैं। लेकिन किराएदार और दूसरे लोग कब्जेदारों के नाम बता रहे हैं। जामा मस्जिद के पास कब्रिस्तान की पैमाइश हो रही है।




