Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

कुल्लू में भूस्खलन से मची तबाही, शर्मानी गांव में 8 लोग मलबे में दबे, एक की मौत, 4 लापता

Aryan
9 Sept 2025 11:06 AM IST
कुल्लू में भूस्खलन से मची तबाही, शर्मानी गांव में 8 लोग मलबे में दबे, एक की मौत, 4 लापता
x
लैंडस्लाइड की चपेट में आने से एक मकान जमींदोज हो गया है

कुल्लू। हिमाचल में मानसून की तबाही का दौर अभी थम नहीं रहा है। कुल्लू में फिर से भारी लैंडस्लाइड हुआ है। जिले के उपमंडल निरमंड के ग्राम पंचायत घाटू के शमारनी गांव में आज सुबह भारी लैंडस्लाइड हुआ है। लैंडस्लाइड की चपेट में आने से एक मकान जमींदोज हो गया है। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जबकि 3 लोग घायल हो गए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं इस घटना में 4 लोग लापता भी हो गए हैं, उनकी तलाश जारी है।

एसडीएम निरमंड मनमोहन सिंह ने कहा-8 लोग मलबे में दब गए

एसडीएम निरमंड मनमोहन सिंह ने कहा कि लैंडस्लाइड के इस हादसे में एक ही परिवार के 5 सदस्यों समेत कुल 8 लोग मलबे में दब गए हैं। जिनमें से एक व्यक्ति का शव बरामद कर लिया गया है। जबकि तीन घायल लोगों का रेस्क्यू कर लिया गया है। उन्हें मलबे से निकालकर अस्पताल भेजा गया है।

गांव में फैला दहशत का माहौल

भीषण लैंडस्लाइड की इस घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल छाया है। यहां के स्थानीय लोग पूरी तरह से सहमे हुए हैं। लोगों ने लैंडस्लाइड को लेकर स्थानीय प्रशासन को सूचना दे दी है। लैंडस्लाइड के बाद राहत एवं बचाव कार्य में लोग खुद भी जुटे हैं। जबकि घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंच गई है, रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गई है। निरमंड क्षेत्र में भारी बारिश की वजह से हालात अभी भी गंभीर बने हुए हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं।


Next Story