Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

लश्कर की दिल्ली दहलाने की थी साजिश! छतरपुर मंदिर, कालकाजी मंदिर, लोटस टेंपल, कनॉट प्लेस था निशाने पर... आतंकी शब्बीर ने किया खुलासा

Aryan
31 March 2026 1:14 PM IST
लश्कर की दिल्ली दहलाने की थी साजिश! छतरपुर मंदिर, कालकाजी मंदिर, लोटस टेंपल, कनॉट प्लेस था निशाने पर... आतंकी शब्बीर ने किया खुलासा
x
आतंकी शब्बीर को 5 दिन की पुलिस रिमांड में भेजा गया है

नई दिल्ली। पाकिस्तानी आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी शब्बीर अहमद लोन ने दिल्ली पुलिस की पूछताछ में चौंकाने खुलासे किए हैं। आतंकी शब्बीर ने पुलिस की पूछताछ के दौरान बताया कि उसने दिल्ली के कालकाजी मंदिर, लोटस टेंपल और छतरपुर मंदिर की रेकी की थी। इतना ही नहीं उसने तीनों मंदिरों की रेकी करने के समय वीडियो भी बनाया था। उसके बाद में आतंकी शब्बीर ने इन वीडियो को पाकिस्तान में बैठे लश्कर के हैंडलर को भेजा।

बांग्लादेश में TRF आतंकी संगठन बनाने की बात कबूल की

पुलिस ने जानकारी दी कि शब्बीर ने इनके अलावा दिल्ली के कनॉट प्लेस और पहाड़गंज के कई इलाके जिसमें भीड़ भाड़ वाले मार्केट भी शामिल हैं उनकी भी रेकी की थी। इन इलाकों की भी वीडियो बनाकर पाकिस्तानी हैंडलर को भेजा गया था। दरअसल, आतंकी शब्बीर को 5 दिन की पुलिस रिमांड में भेजा गया है। पुलिस ने आज यानी मंगलवार को आतंकी से पूछताछ शुरू की, इस दौरान आतंकी शब्बीर ने ISI और लश्कर बांग्लादेश में TRF जैसा आतंकी संगठन बनाने की बात भी कबूल की है। इतना ही नहीं संगठन को बनाने के लिए आतंकी दिल्ली में रेकी कर रिक्रूटमेंट का काम शुरू करने वाला था।

तहरीक-उल-मुजाहिद्दीन कमांडर अबू तल्हा से भी था संपर्क

गौरतलब है कि हाल ही में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तानी आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के आतंकी शब्बीर अहमद लोन को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी गाजीपुर से हुई है। स्पेशल सेल का दावा है कि शब्बीर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के कहने पर भारत में लश्कर-ए-तैयबा के एक नए मॉड्यूल को एक्टिव करने और युवाओं की भर्ती के काम कर रहा था। लेकिन उसके मकसद में कामयाब होने से पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान आरोपी के पास से बांग्लादेशी-पाकिस्तानी करेंसी, एक लैपटॉप और अन्य सामान बरामद किया गया था। शब्बीर तहरीक-उल-मुजाहिद्दीन कमांडर अबू तल्हा और UAPA से डेजिग्नेटेड टेररिस्ट आसिफ डार के भी संपर्क में भी था।


Next Story