Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

हंसे या रोये! माफिया को पकड़ने के लिए पुलिस ने रखा एक रुपये का इनाम, शर्म से अपराधी ने खुद किया सरेंडर...

Anjali Tyagi
6 Feb 2026 1:00 PM IST
हंसे या रोये! माफिया को पकड़ने के लिए पुलिस ने रखा एक रुपये का इनाम, शर्म से अपराधी ने खुद किया सरेंडर...
x

नई दिल्ली। कभी-कभी कोई घटना चकित कर देती है। जब भी कोई पुलिस किसी अपराधी का तलाश करती है। तो उस पर बड़ा मोटा ईनाम रखती हैं। ताकि अपराधी पकड़ में आ जाए। लेकिन क्या आप सोच सकते है कि अपराधी ईनाम राशि सुन खुद ही सरेंडर कर दें। जी हां यह घटना मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले की है, जहां पुलिस ने एक फरार शराब माफिया को पकड़ने के लिए महज 1 रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस को भी यकीन नहीं हुआ कि उसकी ये तरकीब इतनी काम की निकलेगी।

आरोपी

नरसिंहपुर में शराब माफ़िया पर एक रुपये का इनाम पूरे जिले में ही नहीं, बल्कि मध्यप्रदेश में चर्चा का विषय बना है। नरसिंहपुर पुलिस की अनोखी रणनीति ने कुख्यात शराब माफिया धनराज लोधी को शर्मसार कर दिया। एक महीने से फरार आरोपी पर नरसिंहपुर पुलिस ने महज़ 1 रुपये का इनाम रखा।

जगह-जगह पोस्टर लगाए गए

बता दें कि इस बारे में पूरे जिले में जगह-जगह पोस्टर लगाए गए। लोगों ने पहले नरसिंहपुर पुलिस की इस इनाम का हास्य उड़ाया। लेकिन पुलिस का ये दांव उस समय सफल होता दिखा जब शराब माफिया धनराज लोधी दौड़े-दौड़े पुलिस थाने पहुंचा।

44 पेटी शराब चुराई थी

मामले के अनुसार नरसिंहपुर के करेली थाना क्षेत्र में 9 जनवरी को एक लग्जरी वाहन से 44 पेटी अवैध देशी शराब जब्त की गई। मौके से 2 तस्कर तो गिरफ्तार हो गए लेकिन शराब तस्करी का सरगना धनराज लोधी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। वह करीब एक माह से फरार चल रहा था।

Next Story