Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

TCS में छंटनी ! 12,000 से ज्यादा कर्मचारियों पर मंडराया खतरा..., कंपनी के शेयर में भी आई गिरावट

Aryan
28 July 2025 4:36 PM IST
TCS में छंटनी ! 12,000 से ज्यादा कर्मचारियों पर मंडराया खतरा..., कंपनी के शेयर में भी आई गिरावट
x
टीसीएस के शेयर में पिछले एक महीने में 10 प्रतिशत की गिरावट आई है

नई दिल्ली। दिग्गज आईटी कंपनी टाटा कंस्लटेंसी सर्विसेज कर्मचारियों की संख्या में कटौती करने जा रही है। आईटी सेक्टर में काम करने वाले करीब 12 हजार से अधिक कर्मचारी प्रभावित होंगे। इतना ही नहीं आज टीसीएस के शेयर भी करीब 2 प्रतिशत गिर गये।

कर्मचारियों पर गिरेगी गाज

जानकारी के मुताबिक, जहां भी ये कंपनी है उन सभी देशों के सेक्टर के कर्मचारी छंटनी से प्रभावित होंगे। जून में समाप्त हुई तिमाही तक की रिपोर्ट में कंपनी का कुल वर्क फोर्स 6 लाख 13 हजार था, जिसमें दो प्रतिशत यानी लगभग 12000 से अधिक कर्मचारियों की नौकरी जा सकती है। जिन कर्मचारियों को नौकरी से निकाला जाएगा, उन्हें नोटिस पीरियड की सैलरी के साथ ही एडेड सेवरैंस पैकेज भी दिये जाएंगे। छंटनी की प्रक्रिया साल 2026 तक चलेगी। भारत की सबसे बड़ी आईटी कंपनी का कहना है कि वो आने वाले वर्ष तक अपने 2 प्रतिशत कर्मचारियों को नौकरी से निकाल देंगे।

टीसीएस में छंटनी के पीछे कारण क्या हैं

विश्लेषकों के मुताबिक टीसीएस की छंटनी अल्पकालिक लागत कटौती के बजाय कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और धीमी वैश्विक मांग से प्रेरित गहरे संगठनात्मक परिवर्तनों का संकेत है। बदलते प्रौद्योगिकी (Technology) की मांग भी छंटनी का एक प्रमुख कारण हो सकती है।

TCS के शेयर गिरे

टीसीएस के शेयर आज बीएसई पर 1081.20 रुपए तक पहुंच गया। सुबह जब मार्केट खुला तब 3095 रुपए पर कारोबार कर रहा था। टीसीएस के शेयर में पिछले एक महीने में 10 प्रतिशत की गिरावट आई है। पिछले छह महीने में 23 प्रतिशत और पिछले एक साल में 30 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।


Next Story