Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

किताबें घर पर छोड़ें, बाहर निकलें, ताजी हवा लें और जोड़ें दिल के तार...जानते हैं यह फरमान किसका है...चीन के एक कॉलेज का

Aryan
18 March 2026 5:30 PM IST
किताबें घर पर छोड़ें, बाहर निकलें, ताजी हवा लें और जोड़ें दिल के तार...जानते हैं यह फरमान किसका है...चीन के एक कॉलेज का
x
कॉलेज के इस अजीब फरमान को सुनकर आप भी सोच में पड़ गए होंगे, लेकिन इससे पीछे चीन की गहरी स्ट्रैटजी छिपी है

नई दिल्ली। आजतक आपने सुना होगा कि कॉलेज और यूनिवर्सिटीज स्टूडेंट्स को पढ़ने के लिए कहा जाता है, और अच्छे मार्क्स लाने की सलाह दी जाती है। लेकिन चीन के एक कॉलेज ने ऐसा फरमान जारी किया है, कि आपके होश उड़ जाएंगे। दरअसल यहां छात्रों को पढ़ाई छोड़कर प्यार करने का फरमान सुनाया गया है। आइए जानते हैं आखिर कॉलेज ने क्या कहा है...

पढ़ाई छोड़कर करो रोमांस

जानकारी के अनुसार, सिचुआन साउथवेस्ट वोकेशनल कॉलेज ऑफ एविएशन ने अपने छात्रों के लिए एक अनोखा स्प्रिंग ब्रेक देने की घोषणा की है। दरअसल 1 से 6 अप्रैल तक होने वाली इन छुट्टियों का थीम ही है, फूलों को निहारें और रोमांस का आनंद लें। कॉलेज प्रशासन ने स्पष्ट कहा है कि किताबें घर पर छोड़ें, बाहर निकलें, ताजी हवा लें और अगर मुमकिन हो, तो किसी खास के साथ अपने दिल के तार जोड़ें। शायद आपकी जिंदगी में भी कोई फूल खिल जाए।

कॉलेज ने सुनाया ये अजीब फरमान

वाजिब सी बात है कि कॉलेज के इस अजीब फरमान को सुनकर आप भी सोच में पड़ गए होंगे, लेकिन इससे पीछे चीन की गहरी स्ट्रैटजी छिपी है। दरअसल, चीन में जन्म दर लगातार गिर रही है। सरकार को डर है कि अगर युवा प्यार और शादी से दूर रहे, तो भविष्य में देश की आबादी का संतुलन बिगड़ जाएगा।




Next Story