Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

गर्मी में नींबू पानी नहीं है किसी वरदान से कम! जानें क्या हैं इसके फायदे

Anjali Tyagi
19 March 2026 9:00 AM IST
गर्मी में नींबू पानी नहीं है किसी वरदान से कम! जानें क्या हैं इसके फायदे
x

नई दिल्ली। भीषण गर्मी से बचाव के लिए नींबू पानी किसी वरदान से कम नहीं है। यह न केवल शरीर को ठंडक पहुंचाता है, बल्कि ऊर्जा और ताजगी से भी भर देता है। इसको पीने के कई फायदे होते है।

गर्मियों में नींबू पानी पीने के फायदे

हाइड्रेशन: गर्मी में पसीने के कारण शरीर में पानी की कमी हो जाती है। नींबू पानी शरीर को हाइड्रेटेड रखने और पानी के स्वाद को बढ़ाने में मदद करता है.

लू से बचाव: यह शरीर के तापमान को संतुलित रखने में मदद करता है, जिससे लू (Heatstroke) लगने का खतरा कम हो जाता है.

इम्यूनिटी बढ़ाए: नींबू में प्रचुर मात्रा में विटामिन C होता है, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है और संक्रमण से लड़ने में मदद करता है.

पाचन में सुधार: यह पाचन तंत्र को सक्रिय करता है, जिससे कब्ज और गैस जैसी समस्याओं से राहत मिलती है.

वजन घटाने में सहायक: सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में नींबू मिलाकर पीने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है, जो वजन कम करने में मदद करता है.

त्वचा में निखार: विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स के कारण यह त्वचा को अंदर से साफ करता है, जिससे चेहरे पर नेचुरल ग्लो आता है.

किडनी स्टोन से बचाव: नींबू में मौजूद सिट्रिक एसिड किडनी में पथरी बनने की प्रक्रिया को रोकने में सहायक हो सकता है.

सावधानियां

- एक दिन में 1-2 गिलास नींबू पानी का सेवन पर्याप्त है।

- बहुत अधिक मात्रा में या खाली पेट इसके सेवन से कुछ लोगों को एसिडिटी या दांतों में संवेदनशीलता की समस्या हो सकती है।

Next Story