
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- 98 वर्ष के हुए...
98 वर्ष के हुए लालकृष्ण आडवाणी, जन्मदिवस पर प्रधानमंत्री ने दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली। लाल कृष्ण आडवाणी के 98 वें जन्म दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें शुभकामनाएं दी। पीएम मोदी ने आडवाणी के व्यक्तित्व का उल्लेख करते हुए कहा, 'उन्होंने सदैव निस्वार्थ कर्तव्य और अटल सिद्धांतों की भावना को अपनाया है। उनके योगदान ने भारत के लोकतांत्रिक और सांस्कृतिक परिदृश्य पर अमिट छाप छोड़ी है।
सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी शुभकामनाएं
लालकृष्ण आडवाणी आज 98 वर्ष के हो गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें एक्स पर लिखे पोस्ट में जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने आडवाणी के लिए अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। पीएम मोदी ने उन्हें दूरदर्शी, विद्वान और स्टेट्समैन बताया। उन्होंने कहा कि आडवाणी का जीवन देश के विकास को मजबूत करने को समर्पित रहा है।
देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया
देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से आडवाणी को साल 2024 में सम्मानित किया गया था। इससे पहले साल 2015 नें उन्हें भारत के दूसरे बड़े नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। आडवाणी सबसे ज्यादा समय तक भाजपा अध्यक्ष रहे हैं। लालकृष्ण आडवाणी का जन्म पाकिस्तान के कराची में 8 नवंबर, 1927 को एक हिंदू सिंधी परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम किशनचंद आडवाणी और मां का नाम ज्ञानी देवी है। उनके पिता पेशे से एक उद्यमी थे। शुरुआती शिक्षा उन्होंने कराची के सेंट पैट्रिक हाई स्कूल से ग्रहण की थी। इसके बाद उन्होंने हैदराबाद के सिंध प्रांत में डीजी नेशनल स्कूल में दाखिला लिया।




