Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

हंगामे की भेंट चढ़ी लोकसभा की कार्यवाही, कल तक के लिए सदन स्थगित

Shilpi Narayan
9 Feb 2026 2:17 PM IST
हंगामे की भेंट चढ़ी लोकसभा की कार्यवाही, कल तक के लिए सदन स्थगित
x

नई दिल्ली। लोकसभा की कार्यवाही का आज नौवां दिन है। आज का दिन की कार्यवाही भी हंगामे के भेंट चढ़ गई है। दरअसल, पहले विपक्ष के हंगामों के बीच कार्यवाही को 12 बजे तक के लिए स्थगित किया था जिसके बाद दोपहर 2 बजे तक के लिए काम -काज रुका। राहुल गांधी बोलना चाहते थे लेकिन उन्हें इजाजत नहीं मिली।

वहीं जैसे ही 2 बजे लोकसभा की कार्यवाही शुरु हुई को तो चेयर पर संध्या राय मौजूद थी। शशि थरूर ने विपक्ष के नेता को यील्ड करने की डिमांड की। चेयर से संध्या राय ने कहा कि बजट पर चर्चा होगी। शशि थरूर ने कहा कि यह सदन की परंपरा रही है कि विपक्ष के नेता अगर कुछ बोलना चाहें, तो उनको बोलने दिया जाता है। उसके बाद वक्ता बोलते हैं। जिसके बाद कार्यवाही को कल तक के लिए स्थगित कर दिया है।

Next Story