Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

लो जी... अब फर्जी वोटर बनने में सोनिया गांधी भी शामिल! भाजपा का आरोप-नागरिकता मिलने से पहले वोटर लिस्ट में जुड़ गया था नाम

Shilpi Narayan
13 Aug 2025 5:58 PM IST
लो जी... अब फर्जी वोटर बनने में सोनिया गांधी भी शामिल! भाजपा का आरोप-नागरिकता मिलने से पहले वोटर लिस्ट में जुड़ गया था नाम
x

नई दिल्ली। SIR को लेकर विपक्ष बीजेपी सरकार और चुनाव आयोग पर वोट चोरी का आरोप लगा रहा है। वहीं अब भाजपा ने कांग्रेस पर पलटवार किया है। बीजेपी ने कहा कि पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का नाम 45 साल पहले भले ही कुछ समय के लिए भारतीय नागरिकता मिलने से पहले ही अवैध रूप से मतदाता सूची में जोड़ा गया था।

1980 से 1982 तक मतदाता सूची में था शामिल

पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दावा किया कि सोनिया गांधी जिनका जन्म 1946 में इटली में सोनिया माइनो के रूप में हुआ था का नाम 1980 से 1982 तक मतदाता सूची में शामिल था। यह उनकी भारतीय नागरिकता प्राप्त करने से एक साल पहले की बात है। इसे लेकर बीजेपी नेता अमित मालवीय ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया है। जिसमें अमित मालवीय ने कथित तौर पर 1980 की मतदाता सूची से एक अंश की फोटोकॉपी पोस्ट की है।

सोनिया गांधी की शादी 1968 में राजीव गांधी से हुई थी

वहीं उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी का नाम एक मतदाता के रूप में था जबकि उन्होंने अभी तक भारत की नागरिकता हासिल नहीं की थी। उन्होंने कहा कि यह प्रविष्टि उस कानून का स्पष्ट उल्लंघन थी, जिसके तहत मतदाता के रूप में पंजीकृत होने के लिए किसी व्यक्ति का भारतीय नागरिक होना आवश्यक है। मालवीय ने दावा किया कि सोनिया गांधी की शादी 1968 में राजीव गांधी से हुई थी और उनका नाम तब जोड़ा गया था जब गांधी परिवार तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के आधिकारिक आवास में रहता था।

1982 में हंगामे के बाद उनका नाम सूची से हटा

वहीं उन्होंने कहा कि 1980 के लोकसभा चुनाव से पहले नई दिल्ली संसदीय क्षेत्र के लिए मतदाता सूची के पुनरीक्षण के दौरान उनका नाम शामिल किया गया था। 1982 में हंगामे के बाद उनका नाम सूची से हटा दिया गया था। हालांकि मालवीय ने यह भी आरोप लगाया कि 1983 में भारतीय नागरिकता प्राप्त करने के बाद उनका फिर से शामिल होना भी धोखाधड़ी थी। उन्होंने दावा किया कि कट-ऑफ तिथि 1 जनवरी थी, लेकिन सोनिया गांधी को नागरिकता अप्रैल में मिली थी।

Next Story