Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

अयोध्या में आज होगा भगवान श्रीराम का भव्य सूर्य तिलक, जानें समय और कहां कर पाएंगे इस अद्भुत सौंदर्य के दर्शन

Anjali Tyagi
27 March 2026 11:18 AM IST
अयोध्या में आज होगा भगवान श्रीराम का भव्य सूर्य तिलक, जानें समय और कहां कर पाएंगे इस अद्भुत सौंदर्य के दर्शन
x
यह दिव्य दृश्य दोपहर 12:00 बजे शुरू होगा और लगभग 4 मिनट तक रहेगा।

अयोध्या। श्रीराम सिर्फ एक नाम नहीं है बल्कि करोड़ो भारतीयों की पहचान और लाखों सालों का किया वो लंबा इंतजार है, जो आंखों को सदैव जीवंत करता है कि प्रभु आएंगे। इस बार अयोध्या में राम नवमी सिर्फ एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि एक ऐसा क्षण बनने जा रही है जिसके साक्षी प्रत्येक भारतीय बनेगा।आज दोपहर ठीक 12 बजे, जब मंदिर परिसर में जय-श्रीराम के जयघोष गूंजेंगे, उसी समय एक अद्भुत दृश्य सामने आएगा रामलला के मस्तक पर सूर्य की किरणें ‘तिलक’ के रूप में विराजेंगी।

कितने बजे होगा सूर्य तिलक

बता दें कि यह दिव्य दृश्य दोपहर 12:00 बजे शुरू होगा और लगभग 4 मिनट तक रहेगा।

कहां देख पाएंगे ये अद्भुत नजारा

जानकारी के मुताबिक आप इस अद्भुत नजारे का प्रमुख न्यूज चैनलों पर सीधा प्रसारण किया जाएगा। आप इसे DD National के यूट्यूब चैनल और श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर लाइव देख सकते हैं। शहर में जगह-जगह लगी बड़ी LED स्क्रीन्स पर भी इसका प्रसारण होगा ताकि भीड़ के कारण जो लोग मंदिर नहीं पहुंच पा रहे हैं, वे भी दर्शन कर सकें।

सूर्य तिलक का महत्व

भगवान राम सूर्यवंशी थे और सूर्य देव को उनका कुलदेवता माना जाता है। सूर्य तिलक का अर्थ है सूर्य देव द्वारा अपने वंशज को आशीर्वाद प्रदान करना। ऐतिहासिक और आध्यात्मिक संगम: यह अनुष्ठान राम की विरासत के सार को दर्शाता है, जो धर्म के मार्गदर्शक के रूप में उनके महत्व को उजागर करता है।

कैसे होता है सूर्य तिलक

यह कोई चमत्कार नहीं बल्कि विज्ञान और इंजीनियरिंग का अद्भुत संगम है। बेंगलुरु के वैज्ञानिकों की टीम ने दर्पण और लेंस की एक विशेष 'ऑप्टो-मैकेनिकल' प्रणाली तैयार की है। सूर्य की किरणें मंदिर के ऊपरी तल पर लगे दर्पणों से परावर्तित होकर पाइपों के माध्यम से गर्भगृह तक पहुँचती हैं और सीधे रामलला के मस्तक को सुशोभित करती हैं।

Next Story