
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- खूनी हुई मोहब्बत :...
खूनी हुई मोहब्बत : भूसे में दबाकर लगाई आग...दो पत्नी एक प्रेमिका, युवक ने गर्लफ्रेंड समेत उसके मासूम बेटे का भी किया कत्ल, जानें पूरा मामला

झांसी। मध्यप्रदेश के झांसी के लहचूरा के बरौटा गांव में सनसनी फैलाने वाला दोहरा हत्याकांड सामने आया है। दरअसल एक युवक ने विवाद होने के बाद प्रेमिका के साथ ही उसके तीन साल के मासूम बेटे की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं पहचान मिटाने के लिए प्रेमिका के चेहरे को पत्थर से कुचल दिया। वहीं, मासूम के शव को उसने पास के खेत में भूसे के ढेर में दबा दिया था। युवक ने भूसे के ढेर में आग लगा दी थी। पुलिस को इस घटना की जानकारी हुई, फिर आरोपी चतुर्भुज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी ब्लिंकिट में काम करता था
बरौटा गांव निवासी चतुर्भुज पटेल झांसी में रहकर ब्लिंकिट में काम करता था। उसका भाई संजीव ग्राम प्रधान रह चुका है। चतुर्भुज की पहली पत्नी नेहा की मौत के बाद वर्ष 2015 में उसने टहरौली निवासी हेमलता से शादी कर ली। हेमलता से उसे एक पुत्र है लेकिन, कुछ समय बाद हेमलता से उसका विवाद होने लगा। फिर दूसरी पत्नी हेमलता भी उसे छोड़कर दिल्ली चली गई।
आरोपी शादीशुदा प्रेमिका और उसके बच्चे के साथ रहता था
चतुर्भुज की पहचान गुरुग्राम निवासी से हो गई। नीलू शादीशुदा थी। उसके तीन साल का एक पुत्र कृष्णा था। नीलू को भी उसके पति ने छोड़ दिया था। कुछ महीने पहले चतुर्भुज गुरुग्राम में जाकर नीलू के साथ रहने लगा था। चतुर्भुज पिछले सप्ताह नीलू एवं कृष्णा को लेकर यहां चला आया।
पुलिस ने दी जानकारी
जानकारी के मुताबिक, चतुर्भुज गुस्सैल के साथ ही सनकी स्वभाव का है। देर रात पैसों को लेकर उसका नीलू से विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर शराब के नशे में चतुर्भुज ने पास में रखी कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ नीलू के सिर पर कई वार कर डाले। शोर शराबा सुनकर कृष्णा जागकर रोने लगा। उस समय भी चतुर्भुज के सिर पर खून सवार था। उसने कृष्णा को भी मौत के घाट उतार दिया।
शव के पास बैठ रहा आरोपी
अपने कमरे में ही दोनों के शव के पास बैठा रहा। बाद में नीलू के शव को सड़क किनारे फेंक दिया जबकि कृष्णा के शव को किसी खेत में भूसे में दबा दिया था।
पत्थर से कुचला चेहरा
हत्यारोपी चतुर्भुज ने पुलिस से बचने के लिए नीलू का चेहरा पत्थर से बुरी तरह कुचल दिया था। नीलू को पूरे गांव में कोई नहीं जानता था। ऐसे में पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती उसके शिनाख्त की थी। शिनाख्त के लिए पुलिस ने काफी कोशिश की लेकिन कामयाबी नहीं मिली।
शिकायत की रजिस्टर से चला पता
लहचूरा थाना प्रभारी सरिता मिश्रा ने थाने में रखे मिशन शक्ति के रजिस्टर का सहारा लिया। उसमें दर्ज महिलाओं को उन्होंने तलाशना शुरू किया। एक-एक करके पिछले करीब एक साल में शिकायत करने वाली महिलाओं से बात की। फिर आरोपी की दूसरी पत्नी हेमलता से चतुर्भुज का पता चला। हेमलता ने ही पुलिस को बताया कि चतुर्भुज कुछ दिनों पहले बाहर से एक महिला और बच्चे को लेकर गांव आया।




