
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- ऑक्शन से पहले LSG का...
ऑक्शन से पहले LSG का मास्टर स्ट्रोक! इस दिग्गज को शामिल किया टीम में, जानें कौन हैं...

लखनऊ। इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें संस्करण से पहले सभी टीमें अपने बचे हुए स्लॉट्स को भरने के लिए ऑक्शन में खिलाड़ियों को खरीदेंगी। दरअसल ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स ने ऑक्शन से पहले एक दिग्गज को अपनी टीम में शामिल किया है। हालांकि इनकी नियुकिति स्क्वाड में नहीं, बल्कि कोचिंग डिपार्टमेंट में नियुक्ति की गई है। लखनऊ सुपर जायंट्स ने कार्ल क्रो को स्पिन बॉलिंग कोच नियुक्त किया है। बता दें कि आज कार्ल क्रो का 50वां जन्मदिन है।
लखनऊ सुपर जायंट्स सोशल मीडिया पर दी जानकारी
लखनऊ सुपर जायंट्स ने आज यानी मंगलवार को एक पोस्ट करते हुए जानकारी दी कि आगामी आईपीएल सीजन के लिए कार्ल डेनियल क्रो को स्पिन बॉलिंग कोच बनाया जाएगा। बता दें कि वह पहले कोलकाता नाइट राइडर्स के स्पिन बॉलिंग कोच थे। उनकी कोचिंग में वरुण चक्रवर्ती और सुनील नरेन का शानदार प्रदर्शन किया था।
कार्ल क्रो करियर
इंग्लैंड के कार्ल क्रो के क्रिकेट करियर की बात करें तो उन्होंने कभी इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेला है। उन्होंने 42 फर्स्ट क्लास मैचों में 60 विकेट लिए, और लिस्ट ए के 40 मैचों में उनके नाम 33 विकेट हैं। इसके अलावा उन्होंने एक टी20 मैच भी खेला था। हालांकि उसस दौरान उनेहोंने गेंदबाजी नहीं की, लेकिन 9 रन बनाए थे।
लखनऊ सुपर जायंट्स ऑक्शन में खरीदेगा 6 खिलाड़ी
लखनऊ सुपर जायंट्स ने आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी ऋषभ पंत समेत 19 खिलाड़ियों को रिटेन और ट्रेड किया है। वहीं आईपीएल 2026 ऑक्शन में लखनऊ 6 खिलाड़ी को खरीदेगी। जानकारी के अनुसार एलएसजी के पास अब 22.95 करोड़ रुपये बचे हैं।




