Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

रातोंरात चमकी किस्मत, सुनकर आपके भी उड़ जाएंगे होश, जानें पूरा मामला

Aryan
1 April 2026 7:00 PM IST
रातोंरात चमकी किस्मत, सुनकर आपके भी उड़ जाएंगे होश, जानें पूरा मामला
x
जीत के बाद अपनी खुशी जाहिर करते हुए ओहियो के इस शख्स ने बताया कि वह इन पैसों से सबसे पहले अपने सारे बिल चुकाएगा

नई दिल्ली। ऐसा कहते हैं कि भगवान देते हैं तो छप्पड़ फाड़कर, लेते हैं तो तिजारी खोलकर। ऐसा ही वाक्या अमेरिका के ओहियो के एक इंसान के साथ हुआ। दरअसल अक्सर हम दुकानदार की किसी गलती पर टोकाटोकी कर देते हैं। लेकिन एक दुकानदार की गलती ही ओहियो नाम के शख्स के लिए वरदान साबित हुई। केवल 10 डॉलर (यानी लगभग 950 रुपये) की एक गलत टिकट ने शख्स को पल भर ही में करोड़पति बना दिया।

ओहियो टिकट खरीदने पहुंचा

जानकारी के अनुसार, 14 मार्च को ओहियो के लेक काउंटी का रहने वाला यह शख्स पेन्सविले में स्थित चेस्टनट फूड मार्ट पर लॉटरी का टिकट खरीदने पहुंचा। उसने स्टोर क्लर्क से कहा, मुझे 1 डॉलर वाले 5 और 5 डॉलर वाला एक EZPLAY Quick Spot टिकट चाहिए। इसी जगह से शुरू हुआ असली खेल। क्लर्क ने गलती से शख्स को अलग-अलग टिकट देने के बजाय 10 डॉलर का एक Quick Spot टिकट दे दिया।

पल भर में बदली किस्मत

आमतौर पर ऐसी सिचुएशन में लोग बहस करते हैं या टिकट बदलवाते हैं, लेकिन इस शख्स ने सोचा कि जो मिल गया सो रख लेते हैं। बस इसी एक फैसले ने उसकी जिंदगी को नया मोड़ दे दिया। सबसे मजेदार बात यह है कि अगर शख्स अपनी पसंद वाले टिकट लेता, तो जैकपॉट जीतने पर उसे इनामी राशि का केवल 10 अथवा 50 फीसदी ही मिलता। लेकिन 10 डॉलर वाले टिकट ने उसे 100 परसेंट जैकपॉट का हकदार बना दिया।

ऐसे खुली किस्मत

शख्स ने ओहियो के लॉटरी वाले को बताया जब उसने अपना टिकट चेक किया, तो उसके होश उड़ गए। क्योंकि, टिकट के सारे नंबर जैकपॉट से मैच कर गए। यह देखकर उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। क्योंकि, जिस टिकट को वह अपनी पसंद का नहीं मान रहा था, उसी ने उसे $158,585 (करीब 1.5 करोड़ रुपये) का जैकपॉट जिता दिया।

भविष्य की प्लानिंग की

जीत के बाद अपनी खुशी जाहिर करते हुए ओहियो के इस शख्स ने बताया कि वह इन पैसों से सबसे पहले अपने सारे बिल चुकाएगा। भविष्य सुरक्षित करने के लिए निवेश करेगा और सबसे जरूरी अपने पोतों की बेहतर देखभाल करेगा।


Next Story