
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- लूथरा ब्रदर्स की भारत...
लूथरा ब्रदर्स की भारत वापसी! गोवा पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानें आगे क्या कार्रवाई होगी

पणजी। गोवा के अर्पोरा में 'बर्च बाय रोमियो लेन' नाइट क्लब में हुए भीषण अग्निकांड के मुख्य आरोपी, सौरभ और गौरव लूथरा, को आज थाईलैंड से डिपोर्ट कर भारत वापस लाया गया। जिसके बाद दोनों भाइयों पर कानूनी कार्रवाई होगी।
लूथरा ब्रदर्स की हुई गिरफ्तारी
थाईलैंड से बैंकॉक के रास्ते दिल्ली पहुंचने पर गोवा पुलिस ने दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इमिग्रेशन कंट्रोल से दोनों भाइयों को औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया। 6 दिसंबर 2025 की आधी रात को उनके क्लब में एक 'फायर शो' के दौरान भीषण आग लग गई थी, जिसमें 25 लोगों की मौत (जिनमें दिल्ली के पर्यटक और क्लब कर्मचारी शामिल थे) हो गई थी। हादसे के मात्र 90 मिनट बाद ही दोनों भाई भारत छोड़कर थाईलैंड के फुकेट फरार हो गए थे। भारत सरकार द्वारा उनके पासपोर्ट रद्द करने और इंटरपोल ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी होने के बाद उन्हें थाईलैंड में हिरासत में लिया गया था।
कानूनी कार्रवाई हुई
बता दें कि लूथरा ब्रदर्स पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 105 (गैर-इरादतन हत्या) सहित कई धाराओं के तहत मामला दर्ज है। आज उन्हें दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहां से गोवा पुलिस उनकी ट्रांजिट रिमांड मांगकर उन्हें आगे की जांच के लिए गोवा ले जाएगी।
सुरक्षा खामियाों की वजह से हुआ था हादसा
जांच में पता चला है कि क्लब बिना किसी वैध फायर एनओसी (NOC) के अवैध रूप से चल रहा था और वहां आपातकालीन निकास की भी कमी थी। अब तक इस मामले में उनके पार्टनर अजय गुप्ता समेत कई अन्य कर्मचारियों को भी गिरफ्तार किया जा चुका है।




