
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- सफलता के लिए किए बहुत...
सफलता के लिए किए बहुत त्याग... प्रियंका ने याद किया अपना शुरूआती करियर, कहा- पहले मैं बहुत लालची थी

मुंबई। ग्लैमरस अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में एक इवेंट में अपने शुरुआती करियर के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने कहा जब वो इंडस्ट्री में नई थीं, तो जैसे ही कोई भी काम का ऑफर मिलता था तो तुरंत ही हां कहती थी।
प्रियंका ने अबू धाबी के ब्रिज समिट के दौरान कहा कि मैं अपने करियर के शुरुआती दौर में बिल्कुल चुनिंदा नहीं थी। मैं अपने काम करने के मामले में बहुत लालची थी।
प्रियंका ने बताया कि सफलता के लिए उन्होंने बहुत त्याग किए। प्रियंका ने कहा कि मैंने जन्मदिन नहीं मनाए, दिवाली-क्रिसमस नहीं मनाए और परिवार के साथ समय नहीं बिताया।
जब मेरे पापा अस्पताल में थे, तब भी मैं उनके पास नहीं रह सकी। उस उम्र में मुझे इतनी मेहनत करनी पड़ी ताकि आज मैं वह जिंदगी जी सकूं, जो मैं आज जी रही हूं।
प्रियंका को आज इस बात की खुशी है कि उन्हें अपनी की हुई मेहनत का फल मिला है। उन्होंने कहा कि आज मैं फिल्मों को चुन सकती हूं। इसलिए मैं खुद को बहुत-बहुत थैंक यू कहती हूं।
फिलहाल, प्रियंका इन दिनों निर्देशक राजामौली की फिल्म 'वाराणसी' को लेकर व्यस्त हैं।




