
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- 'मेड इन कोरिया' ने...
'मेड इन कोरिया' ने मचाया शोर! ओटीटी पर आते ही इस फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, कोरियन ड्रामा फेल

नई दिल्ली। कई बार कुछ फिल्में रिलीज होते ही दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ खींच लेती है। ऐसी ही एक फिल्म फिलहाल ओटीटी पर रिलीज हुई है जो छोटी कहानी के बावजूद दर्शकों का दिल जीत रही है। महज 24 घंटे के अंदर इस फिल्म ने ओटीटी पर ऐसा दबदबा बनाया है कि पहले नंबर 1 पर रहने वाली फिल्म वॉर मशीन भी पीछे हो गई है। इस फिल्म का नाम है मेड इन कोरिया। जो इस समय सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है।
क्या है फिल्म की कहानी?
फिल्म की कहानी एक ऐसी लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है जिसका सपना कोरिया जाना है। वह कोरियन कल्चर से इस कदर इंस्पायर्ड है कि वह बचपन से ही वहां जाने का ख्वाब देखती है और आखिरकार लाख कोशिश के बाद वहां पहुंच तो जाता है लेकिन उसके साथ जो होता है, वह उसे जिंदगी और संघर्ष का असली मतलब समझाती है। एक लड़की का ख्वाब एक झटके में कड़वी हकीकत में बदल जाता है। 1 घंटे 52 मिनट की ये फिल्म 12 मार्च को ही सीधे ओटीटी पर आई है।
किस ओटीटी पर देख पाएंगे मूवी
बता दें कि यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर मौजूद है। यह इस वक्त टॉप 10 ट्रेंडिंग लिस्ट में नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है। इसने विद लव और वॉर मशीन फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। आप इसे तमिल, हिंदी, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और इंग्लिश में देख सकते हैं।
स्टार कास्ट
भारत और दक्षिण कोरिया के कलाकारों को एक साथ लाकर, 'मेड इन कोरिया' परदे पर एक सांस्कृतिक सेतु बनाने की कोशिश करती है। इस फ़िल्म में प्रियंका मोहन के साथ-साथ पार्क हे जिन और नो हो जिन भी नजर आते हैं। इस फिल्म की कहानी और निर्देशन रा. कार्तिक ने किया है, और इसका निर्माण श्रीनिधि सागर ने 'राइस ईस्ट एंटरटेनमेंट' के बैनर तले किया है।




