Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा ने परिवार से बगावत कर मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग रचाई शादी! पिता ने किया इस बात का दावा, देखें वीडियो

Shilpi Narayan
11 March 2026 10:20 PM IST
महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा ने परिवार से बगावत कर मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग रचाई शादी! पिता ने किया इस बात का दावा, देखें वीडियो
x

नई दिल्ली। महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। वहीं इस बार मोनालिसा अपनी फिल्म या किसी एल्बम को लेकर नहीं बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में आ गई है। दरअसल, उन्होंने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान खान संग शादी कर ली है।

शादियां स्वर्ग में तय होती हैं

बता दें कि मोनालिसा ने आज Arumanoor मंदिर में फरमान संग शादी की है। शादी के दौरान मंदिर में फैंस, मीडिया और नेता भी शामिल हुए। वहीं उनकी शादी में केरल के शिक्षा मंत्री वी. शिवनकुट्टी, सीपीएम के राज्य सचिव एम. वी. गोविंदन और सांसद ए. ए. रहीम शामिल थे। हुए ए. ए. रहीम ने कहा कि ये विवाह केरल की सांप्रदायिक सौहार्द की परंपरा को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि शादियां स्वर्ग में तय होती हैं और वह स्वर्ग केरल है। हम यहां उनके इस उत्सव में शामिल होने आए हैं। वहीं शिक्षा मंत्री शिवनकुट्टी ने भी इस अवसर को राज्य के लिए गर्व का क्षण बताते हुए कहा कि यही असली केरल स्टोरी है। उन्होंने केरल की सामाजिक सौहार्द की परंपरा का उल्लेख किया।

परिवारवाले के खिलाफ जाकर की शादी

बता दें कि मोनालिसा मध्य प्रदेश के इंदौर की रहने वाली हैं। वहीं फरमान महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। मोनालिसा और फरमान खान डेढ़ साल से रिलेशनशिप में थे लेकिन उनके परिवारवाले इस शादी के खिलाफ थे। जब परिवार ने इस शादी और उनके प्यार का विरोध किया तो मोनालिसा और फरमान ने केरल में शरण ली। मोनालिसा ने सुरक्षा मांगते हुए तिरुवनंतपुरम के थंपनूर पुलिस स्टेशन में शरण ली।

पिता ने इस रिश्ते का किया विरोध

रिपोर्टों के अनुसार, उनके परिवार ने इस रिश्ते का विरोध किया था और शुरुआत में दावा किया था कि मोनालिसा नाबालिग हैं। हालांकि, पुलिस की जांच में पुष्टि हुई कि वो 18 वर्ष की हैं। बताया जाता है कि मोनालिसा के पिता उन्हें वापस ले जाने के लिए केरल पहुंचे थे, लेकिन उन्होंने उनके साथ हवाई अड्डे जाने से इनकार कर दिया।

मोनालिसा महाकुंभ के दौरान हुई थी वायरल

मोनालिसा महाकुंभ के दौरान वायरल हुई थीं। महाकुंभ में वो माला बेच रही थी, इसी दौरान की उनकी एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इसके बाद हर जगह मोनालिसा के ही चर्चे थे। मोनालिसा की किस्मत पूरी तरह बदल गई थी। मोनालिसा को फिल्मों में भी काम मिला।

Next Story