Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

Maharashtra: भुजबल की महाराष्ट्र सरकार में वापसी, मंत्री पद की ली शपथ

Aryan
20 May 2025 11:39 AM IST
Maharashtra: भुजबल की महाराष्ट्र सरकार में वापसी, मंत्री पद की ली शपथ
x
उनकी वापसी धनंजय मुंडे के इस्तीफे के बाद हुई है।

मुंबई। NCP नेता छगन भुजबल ने राजभवन में महाराष्ट्र सरकार में मंत्री पद की शपथ ली। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजित पवार भी मौजूद रहे। भुजबल ने एक बार फिर महाराष्ट्र सरकार के मंत्रिमंडल में वापसी की है। उन्होंने आज राजभवन में शपथ ग्रहण की। महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने उन्हें शपथ दिलाई। 77 वर्षीय यह नेता महाराष्ट्र की राजनीति में ओबीसी समुदाय का प्रमुख चेहरा माने जाते हैं और पूर्व कैबिनेट मंत्री और उपमुख्यमंत्री भी रह चुके हैं।

क्या बोले एकनाथ शिंदे

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा 'छगन भुजबल जी पहले भी मंत्री रह चुके हैं। उन्होंने कई विभागों को लीड किया है और वो एक अनुभवी नेता हैं। मैं उनको बहुत बधाई देता हूं। उनके अनुभव का निश्चित रूप से सरकार को फायदा होगा।

धनंजय मुंडे के इस्तीफे के बाद हो रही वापसी

दिसंबर 2024 में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा की गई मंत्रिमंडल विस्तार में उन्हें जगह नहीं मिलने पर उन्होंने सार्वजनिक रूप से नाराजगी जताई थी। अब उनकी वापसी धनंजय मुंडे के इस्तीफे के बाद हुई है। बता दें कि मुंडे ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देकर मार्च में खाद्य व आपूर्ति मंत्री पद से इस्तीफा दिया था

एनसीपी और गठबंधन के लिए रणनीतिक रूप से होगा महत्वपूर्ण

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि भुजबल का मंत्रिमंडल में शामिल होना एनसीपी और गठबंधन के लिए रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण हो सकता है। खासकर, आगामी स्थानीय निकाय चुनावों को देखते हुए ओबीसी समुदाय को साधने की कोशिश साफ नजर आ रही है। भुजबल के अनुभव और प्रशासनिक क्षमता को देखते हुए उन्हें महत्वपूर्ण विभाग मिलने की भी संभावना जताई जा रही है।

Next Story