
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- Maharastra:...
Maharastra: कांग्रेस-बीजेपी गठबंधन कुछ ही घंटे में हुआ चकनाचूर! जानें पूरा मामला

मुंबई। महाराष्ट्र में अंबरनाथ नगर परिषद में कांग्रेस और भाजपा के बीच हुआ चौंकाने वाला गठबंधन कुछ ही घंटों में टूट गया है। इस घटनाक्रम के बाद दोनों पार्टियों ने अपने स्थानीय नेताओं पर कड़ी कार्रवाई की है। अब कांग्रेस ने अपने कदम पीछे खींच लिए हैं। दूसरी तरफ सीएम देवेंद्र फडणवीस ने भी इसपर आपत्ति जताई थी। बता दें कि यह 15 जनवरी 2026 को होने वाले 29 नगर निगमों के चुनावों (जिसमें BMC भी शामिल है) से ठीक पहले हुआ है, जिससे महायुति और महाविकास आघाड़ी दोनों ही गठबंधनों के बीच तनाव बढ़ गया है।
गठबंधन कुछ ही घंटों में टूटा
बता दें कि ठाणे जिले के अंबरनाथ में सत्ता हासिल करने और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना को बाहर रखने के लिए स्थानीय भाजपा, कांग्रेस और अजीत पवार की NCP ने मिलकर 'अंबरनाथ विकास आघाड़ी' का गठन किया था। इस गठबंधन के जरिए भाजपा की तेजश्री करंजुले को नगर परिषद का अध्यक्ष चुना गया।
देवेंद्र फडणवीस की नाराजगी
जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने 'मैं यह स्पष्ट कर रहा हूं कि कांग्रेस या AIMIM के साथ किसी भी तरह का गठबंधन स्वीकार्य नहीं होगा। अगर किसी स्थानीय नेता ने ऐसा फैसला अपनी मर्जी से लिया है, तो यह अनुशासन के विरुद्ध है और इसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।' उन्होंने आगे कहा कि ऐसे गठबंधनों को रद्द करने के निर्देश पहले ही जारी किए जा चुके है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सकपाल के निर्देश पर अंबरनाथ के 12 पार्षदों और ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप पाटिल को पार्टी से निलंबित कर दिया गया है। पार्टी ने इसे वैचारिक रूप से गलत कदम बताया है।
अकोला में भी विवाद
भाजपा ने अकोला के अकोट नगर परिषद में भी AIMIM के साथ मिलकर गठबंधन किया था, जिसे फडणवीस ने तुरंत रद्द करने और शामिल नेताओं पर कार्रवाई करने का आदेश दिया है।




