
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- महाराष्ट्र: पालघर की...
महाराष्ट्र: पालघर की केमिकल फैक्ट्री में धमाके के साथ लगी आग, एक की मौत, चार घायल

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में पालघर की केमिकल फैक्ट्री में धमाके के साथ आग लग गई। इस घटना में एक की मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। आसपास के लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची। घटना कैसे हुई इसकी जांच की जा रही है।
केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट हो गया
महाराष्ट्र के पालघर में लिंबानी साल्ट इंडस्ट्रीज में केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट हो गया। इस धमाके में एक मजदूर की मौत हो गई और 4 लोग घायल हो गए।
अधिकारियों ने बताया कि धातु और एसिड को मिलाया जा रहा था। इस वक्त वहां 5 मजदूर मौजूद थे। पालघर जिला आपदा प्रबंधन सेल के प्रमुख विवेकानंद कदम ने कहा कि यह अत्यधिक रिएक्टिव प्रोसेस था, जिसके कारण विस्फोट हो गया।
घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया
अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों को तुरंत पास के अस्पताल में ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। दो मजदूरों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। धमाके के तुरंत बाद अग्निशमन दल और आपदा प्रबंधन कर्मियों सहित आपातकालीन टीमें मौके पर पहुंचीं और हालात पर काबू पाया।