Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

न्यूयॉर्क के ला गार्डिया एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा: फायर ट्रक से टकराया विमान, 2 की मौत, 70 से अधिक घायल

Aryan
23 March 2026 12:37 PM IST
न्यूयॉर्क के ला गार्डिया एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा: फायर ट्रक से टकराया विमान, 2 की मौत, 70 से अधिक घायल
x
हादसे के बाद एयर कनाडा ने बयान जारी किया है कि वह स्थिति की निगरानी कर रही है और प्रभावित यात्रियों के परिवारों से संपर्क किया जा रहा है

नई दिल्ली। न्यूयॉर्क के ला गार्डिया हवाई अड्डे पर भयानक विमान हादसा हुआ है। इस दुर्घटना में विमान के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए हैं। इसके बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी ने मास कैजुअल्टी घोषित कर दी है। जानकारी के मुताबिक, अमेरिका के व्यस्ततम ला गार्डिया हवाई अड्डे (LGA) पर एक बड़ा विमान एक फायर ट्र्क से टकरा गया, जिससे उसका अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में भारी संख्या में लोगों घायल होने की आशंका है। वहीं, अबतक दो लोगों के मौत की पुष्टि की है।

विमान में लगभग 100 यात्री सवार थे

जानकारी के मुताबिक, यह एयर कनाडा एक्सप्रेस का CRJ-900 विमान था, जिसमें लगभग 100 यात्री सवार थे। यह न्यूयॉर्क के रनवे पर एक फायर ट्रक से टकरा गया। इस भयानक दुर्घटना के बाद विमान के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। एयरपोर्ट के अधिकारियों ने हवाई अड्डे को पूरी तरह बंद कर दिया है एवं सभी उड़ानें JFK हवाई अड्डे की ओर डायवर्ट की जा रही हैं।

विमान का फ्रंट पार्ट और कॉकपिट बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है

जानकारी के अनुसार, फायर ट्रक में 5 अग्निशमन कर्मी सवार थे, उन सबकी हालत गंभीर बताई जा रही है। अब तक 2 मौतें कन्फर्म हो चुकी हैं, जबकि दर्जनों यात्री और क्रू मेंबर्स घायल हुए हैं। कुछ रिपोर्ट्स में 70 से अधिक घायलों का जिक्र है, जिनमें से कई की हालत क्रिटिकल है। विमान का फ्रंट पार्ट और कॉकपिट बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। वीडियो फुटेज में विमान का आगे का हिस्सा बुरी तरह टूटा हुआ दिख रहा है, जबकि यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया है। यह हादसा ऐसे समय हुआ है जब ला गार्डिया पहले से ही ग्राउंड ऑपरेशंस में कई घटनाओं का गवाह रहा है। 2025 में भी यहां टैक्सीवे पर कई छोटी-मोटी टक्करें हुई थीं।

एयर कनाडा ने जारी किया बयान

हादसे के बाद एयर कनाडा ने बयान जारी किया है कि वह स्थिति की निगरानी कर रही है और प्रभावित यात्रियों के परिवारों से संपर्क किया जा रहा है। यह घटना फिलहाल, राहत और बचाव कार्य जारी हैं। इमरजेंसी सर्विसेज ने तुरंत रिस्पॉन्स दिया और घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया।


Next Story